कांग्रेस ही देश की असली ताकत, 140 वर्ष का इतिहास त्याग, सेवा का प्रतीक

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

.तिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा में कांग्रेस पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस शहर एव ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा सयुक्त रूप से कांग्रेस पार्टी कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित में समारोह में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई।..इस अवसर पर वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा में पार्टी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी के संस्थापक नेताओं को याद किया।

ग्रामीण मंडलअध्यक्ष विजय हरिरमानी ने कहा 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। उस समय पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराना था। कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ब्रिटिश शासन को कड़ी चुनौती दी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश की असली ताकत है, इसका 140 वर्ष का गौरवशाली इतिहास सदैव त्याग, बलिदान, जनसेवा का प्रतीक रहा है। आज चुनौतीपूर्ण समय में देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस के कंधों पर है।

ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने lकि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है। जरूरत है कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवदास टंडन ने संबोधन में कहा कि आज के समय में समाज में बढ़ रहे असहिष्णुता, धार्मिक उन्माद, संवैधानिक संस्थाओं में आई गिरावट से कांग्रेस की प्रासंगिकता और कांग्रेस जनों का दायित्व काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली रहा है।

इस अवसर पर करायाली में कांग्रेस का झंडा फ्रया गया ,कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लक्ष्मी नारायण वर्मा. गजानंद वर्मा .अमजद खान ,अजितेश शर्मा ,कैलाश गांधी,, प्रशांत गुप्ता ,नवीन अग्रवाल , लाला शर्मा.द्वारिका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे ,,,,

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *