तिल्दा नेवरा -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रोजेक्ट आंगन के अंतर्गत तिल्दा आंगनबाड़ी केंद्र में ईसीसीई (अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा अभिभावकों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ECCE मेले के आयोजन में वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन, पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 20 सुधा चौबे, आंगनबाड़ी की साहिका कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन अपने बच्चों को लेकर के वहां उपस्थित हुए! मेले के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों एवं उनके पालकों को एक साथ शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक गतिविधियों में सहभागी बनाया गया। इन गतिविधियों में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को नजदीक से समझा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वच्छता, नियमित देखभाल एवं सकारात्मक पालन-पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। मेले में विशेष रूप से उपस्थित पार्षद रानी सौरभ जैन,ने आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पोषण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नीव मजबूत रखती हैं। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को बच्चों की प्रतिभा निखारने में सहायक बताया।
ईसीसीई मेले में मितानिन, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाएं तथा स्व-सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।यह आयोजन बच्चों के समग्र विकास के साथ-साथ समुदाय की सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इस तरह के रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया!

