तिल्दा नेवरा
तिल्दा नेवरा अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित अधिकारी और नागरिकों ने प्रर सुशासन की शपथ ली और पारदर्शी प्रशासन का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिमा स्थल की स्वच्छता और माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा सुशासन और आमजन के हित में लिए गए निर्णय आज भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क विकसित करने, देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने और विद्युत नियामक आयोग की स्थापना जैसे अस्मरणीय योगदानों का उल्लेख किया।

भाजपा नेता राम पंजवानी ने अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तक सुशासन से लेकर भारत की बौद्धिक प्रतिष्ठा बढ़ाने तक अटल जी के सभी निर्णय राष्ट्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में थे।
पार्षद रानी सौरभ ने कहा राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के विचार कवि हृदय ओजसी व्यक्तित्व शैली और कुशल नेतृत्व ने उन्हें जनप्रिय नेता बनाया उन्होंने यह भी कहा कि अटल जी की विकसित भारत का सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुशासन का अर्थ केवल एक शब्द नहीं है, बल्कि पात्र आम आदमी तक सरकार की योजनाओं का पारदर्शी ढंग से लाभ पहुंचाना और प्रशासन द्वारा निर्बाध सेवाएं उपलब्ध करवाना ही सुशासन है।

भाजपा के शहर महामंत्री सुरेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा अटल बिहारी वाजपेई ने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा और नेशन फर्स्ट की भावना को समर्पित कर दिया वे सच्चे अर्थों में जननायक थे जिनके विचार आज भी मार्गदर्शन है.
लख्मीचंद राघवानी ने कहा कि अटल जी की कविताओं और रचनाओं में देशभक्ति का अद्भुत भाव देखने को मिलता है उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनकी विचारधारा और संघटनात्मक सोच से प्रेरणा लेकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया..उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और आने वाली पीढ़ी को अटल के विचारों से सीख लेने की आवश्यकता है। राजनीति और प्रशासन में पारदर्शिता लाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करना ही सच्चा सुशासन है।
इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही उनके विचारों से प्रेरित होकर केंद्र के पिछले11 वर्षोंऔर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की झलक भी प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम में धर्मेन्द्र धरिया ,नरेंद्र शर्मा, सौरभ जैन राजकुमार ,विनोद नेताम नगर पालिका अधिकारी ठाकुर ,उपस्थित थे

