छत्तीसगढ़

बिलासपुर में नशे में धुत एक लडकी की गुंडई:सड़क पर हंगामा युवक को थप्पड़ मारती रही

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ में इन दिनों लडकियों की नाईट लाइफ स्टाइल के साइड इफेक्ट लगातार देखने को मिल रहे है .तजा मामला बीती रात का है जो न्यायधानी  बिलासपुर  का है यहाँ  नशे में एक  युवक और युवती ने देर रात सड़क पर जमकर हंगामा किया। युवती बीच सड़क पर युवक को थप्पड़ मारती रही। युवती और युवक एक घंटे तक बीच सड़क पर ड्रामेबाजी करते रहे। इस बीच युवती गाड़ी के सामने कूदकर जान देने की बात कहती रही।

देर रात बीच सड़क पर युवक-युवती हंगामा करते रहे।

इस दौरान लडकी की  गुंडई  देख पास खड़े कुछ युवकों ने से किसी ने पुलिस को देकर बुला लिया। लेकिन, पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। युवती के थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। युवक तालापारा का रहने वाला है। युवती भी उसके मोहल्ले में रहती है। दोनों शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। तीन दिन पहले युवती अपने परिचित की किसी महिला के साथ कोनी रोड गई थी। इस दौरान युवक भी उसके साथ था। युवक शराब के नशे में था। वहीं, युवती भी नशे की हालत में थी।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, युवक-युवती बीच पहले सड़क पर आपस में विवाद करने लगे। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि युवती बीच सड़क में वाहनों के सामने आकर जान देने की धमकी देती रही। वहीं, युवक उसे मनाने की कोशिश करने लगा। उनके बीच यह ड्रामेबाजी देखकर युवकों को लगा कि युवक उस युवती से छेड़खानी कर रहा है। लेकिन, बाद में पता चला कि दोनों की हरकतें ठीक नहीं है।

इस दौरान युवती बीच सड़क पर युवक को थप्पड़ मारती रही। वहीं, युवक उसे मनाने की कोशिश करता रहा। दोनों के  बीच करीब एक घंटे तक विवाद चलता रहा। उनकी हरकतों को देखकर युवकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक-युवती को साथ ले गई। लेकिन, मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

युवक के साथ मारपीट करते देख युवकों ने युवती का वीडियो बना लिया। इसमें युवती, युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रही है। वहीं, युवक-युवती सड़क पर हंगामा मचाते भी नजर आ रहे हैं।

 इस पूरे मामले में टीआई भावेश सेंडे ने कहा कि युवक-युवती के विवाद की कोई शिकायत नहीं आई है। न ही उन्हें मारपीट की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने युवक-युवती को पुलिस कर्मियों के पकड़े जाने और कार्रवाई करने से भी इनकार किया। इसके पहले  भी इस तरह की घटनाए सामने आ चुकी है .लेकिन पुलिस का एक जवाब होता है विवाद की कोई शिकायत नहीं आई है।बिलासपुर से V C N टाइम्स की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button