Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

स्पीकर रमन सिंह ने अजय चंद्राकर को भरे सदन में लगाई फटकार,

रायपुर-छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन की शुरुआत में सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम विष्णुदेव साय के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी। लेकिन इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कुरुद विधायक अजय चंद्राकर को फटकार लगाते हुए हिदायत भी दी।

दरसअल सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले विधायक अजय चंद्राकर विपक्षी दल के नेता चरणदास महंत की खिंचाई कर रहे थे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि राहुल गांधी ने फुटबॉल खेला है और आपने प्रदेश में पटाखा नहीं फोड़वाए। इतने में सदन में स्पीकर रमन सिंह आते हैं और निधन का उल्लेख करते हैं। लेकिन इस दौरान भी अजय चंद्राकर सदन में मौजूद मंत्री से बात करते नजर आए। अजय चंद्राकर को ऐसा करते देख स्पीकर रमन सिंह थोड़े नाराजु हुए और उन्होंने कहा कि अजय जी जब निधन का उल्लेख किया जा रहा हो तो कृपया ध्यान इधर रहना चाहिए, मंत्रीजी से बाद में बात कर लीजिएगा।

वहीं, इसके बाद डॉ रमन सिंह ने दिवंगत नेता शिवराज पाटिल की जीवनी पर प्रकाश डाला, जिसके बाद सीएम और नेता प्रतिपक्ष ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद धरम लाल कौशिक ने महिला एवं बाल विकास मंत्री से सवाल ​किया। उन्होंने स्कूल में सेनेटरी नैपकिन मशीन से जुड़े सवाल पूछे और जवाब से संतुष्ट नहीं होने की बात कही। वहीं, धरमलाल कौशिक की मांग पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button