Homeछत्तीसगढ़‘जवाब ही नहीं आया तो और क्या सवाल पूछूं’, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े...

‘जवाब ही नहीं आया तो और क्या सवाल पूछूं’, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पर भड़के भाजपा विधायक,धरमलाल कौशिक

रायपुर-प्रश्न काल के पहले दिन पहले ही सवाल में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपनी ही पार्टी के विधायक धरमलाल कौशिक के सवाल में घिर गई। दरअसल, भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने स्कूल में सेनेटरी नैपकिन मशीन से जुड़े प्रश्न सदन में लगाए थे। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने सदन में स्कूलों में लगी खराब मशीनों का मुद्दा उठाया। विधायक कौशिक ने सदन में कहा कि, जो सवाल पूछा गया था उसका जवाब नहीं आया।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधायक कौशिक से आगे सवाल करने के लिए कहा। इस पर विधायक कौशिक ने कहा कि, आगे कहा जब जवाब ही नहीं आया तो और क्या सवाल पूछूं।

इसके बाद विधायक धरमलाल कौशिक ने पूछा कि, स्कूल में जो मशीन लगी उसका सत्यापन किससे कराया गया। विधायक कौशिक ने पूछा कि, किस तारीख में सत्यापन हुआ, एक दो स्कूल का नाम बता दीजिए। इन सवालों का जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, चार एजेंसी ने इसका सत्यापन किया और इसकी पूरी जानकारी में दे दूंगी। इसके बाद विधायक धरमलाल कौशिक ने पूछा कि, जो मशीन लगाई गई वह खराब है, क्या इसकी जांच होगी। स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन, वेंडिंग मशीन का रख रखाव नहीं है। विधायक कौशिक ने कहा कि, आप जिन स्कूलों की जानकारी दे रहे हैं, उसकी जांच कराएँगे।

इन सब सवालों का जवाब देते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में घोषणा करते हुए कहा कि, विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा जिन स्कूलों की जानकारी दी गई है, सभी की जांच करवाई जाएगी। बता दें कि, कांग्रेस सरकार में प्रदेश के स्कूलों में सेनेटरी पैड मशीन मशीन सप्लाई हुई थी। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने सदन में स्कूलों में लगी खराब मशीनों का मुद्दा उठाया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments