छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के एक आरक्षक पर एक महिला ने शारीरिक शोषण और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला ने छत्तीसगढ़ बजरंग दल के युवाओं से संपर्क किया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे से हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने महिला के साथ मिलकर थाने के बाहर हंगामा किया और आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। महिला की शिकायत के बाद एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक अरविंद मेधे को निलंबित कर दिया। डीएसपी भारती मरकाम को मामले की जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।,महिला का आरोप है की आरक्षक ने उनसे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही और महिला ने पीरिड्स चलने की बात कही तो वह उसके सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट में हाथ लगाने लगा।
पुलिस वाले ने महिला से की सेक्स की डिमांड
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक ही दिन एक साथ घर के दो चिराग बुझ गए। परिवार की दो मासूम बहनों की झुरहा नाले में डूबने से मौत गई। नाले के पास बच्चों के कपड़े और चप्पल को देख ग्रामीणों को शक हुआ , जिसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने परिजनों ,स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों को मृत घोषित वहीं पुलिस ने मौके ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।दरअसल , पूरा मामला बिहारपुर इलाके के नवगई गांव का है। चार वर्षीय पूनम और तीन वर्षीय उर्मिला रोज की तरह आंगनबाड़ी जाने को घर से निकली थीं इसी दौरान दोनों घर से थोड़ी दूरी पर बहने वाले झुरहा नाले किनारे लगे अमरूद के पेड़ के पास चली गई। नाले का किनारा फिसलन भरा था और पानी का बहाव भी सामान्य से तेज था।
अमरूद तोड़ते समय दो बच्चियाँ झुरहा नाले में डूबी ;मौत।
रायपुर में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राज शेखावत ने मौदहापारा थाने में अपनी गिरफ्तारी दी है। पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के बाद थाने से ही उन्हें जमानत दे दी। थाने के बाहर समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान थाने के बाहर 1 ASP, 2 CSP और 5 थानों के टीआई समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।राज शेखावत ने कहा कि 7 दिसंबर को तय किया गया आंदोलन अपने समय पर होगा। शेखावत ने इस बात पर भी सवाल उठाए हैं कि तोमर के बच्चों पर पुलिस क्यों नजर रख रही थी। स्कूल से उनकी पर्सनल जानकारी, फीस की जानकारी मांगी गई थी।बता दें कि एक दिन पहले राज शेखावत ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा था कि वे ‘आमंत्रण यात्रा’ की शुरुआत करेंगे, जो पीड़ित परिवार की अध्यक्षता में निकाली जाएगी।
रायपुर में करणी सेना के अध्यक्ष शेखावत ने दी गिरफ्तारी
रायपुर में चल रही एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को तेज गति देने के लिए बुधवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। बीएलओ की टीम के साथ वे घर-घर गए और मतदाताओं से गणना पत्रक (फॉर्म) जल्द भरने की अपील की। कलेक्टर ने लोगों से साफ कहा कि निर्वाचन आयोग का यह महत्वपूर्ण काम तय समय सीमा में हर हाल में पूरा करना है, और इसके लिए बीएलओ लगातार मेहनत कर रहे हैं।कलेक्टर ने बताया कि फॉर्म में ही बीएलओ का मोबाइल नंबर दर्ज है, जिससे किसी भी तकनीकी दिक्कत पर सीधे संपर्क किया जा सकता है। साथ ही प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम जोन-1 खमतराई के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए।
बीएलओ के साथ कलेक्टर भी पहुंचे घर-घर
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 18 नवंबर की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत 2 परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान नूतन मांझी (18), शत्रुघ्न मांझी (26), लखनराम मंडावी (40), भूपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) के रूप में हुई है। सभी लोग छत्तीसगढ़ मूवी देखकर लौट रहे थे। मरने वालों में लखनराम मंडावी और भूपेंद्र मंडावी पिता-पुत्र हैं
छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 5 की मौत
दतिया में पीतांबरा शक्ति पीठ के मुख्य प्रवेश द्वार पर बन रहे स्ट्रक्चर के 8 पिलर अचानक भरभराकर गिर गए। पिलर गिरते ही धमाके जैसी तेज आवाज आई। कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।घटना बुधवाररात करीब 9:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय माता की संध्या आरती चल रही थी। कई भक्त अंदर मौजूद थे।सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि यह कोई बड़ी दुर्घटना नहीं है। हालात अब पूरी तरह सामान्य हैं।बता दें कि पीतांबरा पीठ में पिछले कई महीनों से मुख्य द्वार का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे मिनी कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। जिसको लेकर 12 लाल पत्थर के रेडीमेड पिलर राजस्थान से लाए गए थे।
पीतांबरा पीठ के मेन गेट के 8 पिलर भरभराकर गिरे
छत्तीसगढ़ में चल रहे शराब घोटाले की जांच के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे। चैतन्य इस मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।बुधवार को भूपेश बघेल अपने पूरे परिवार पत्नी, बहू और अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे हैं, जिसके बाद से जेल परिसर के बाहर भी हलचल तेज हो गई।छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की थी। अटैच की गई संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि के टुकड़े शामिल हैं। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की है।चैतन्य बघेल तिन महीने से जेल में बंद है.
बेटे से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगी। वे अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले आयोजनों में शामिल होंगी।जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान वैद्यों-देवस्थलों से जुड़ी दो योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकती है। पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है।मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान निधि के तहत ऐसे वैद्यों को हर साल 5000 रुपए विभाग डीबीटी के माध्यम से देगा। इन वैद्यों का चयन तीन स्तर पर होगा।ऐसे 50 वैद्यों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया भी गया है, जिनमें से 5-10 वैद्यों को मंच पर राष्ट्रपति सम्मानित भी करेंगी।

