Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़हिंदू संगठनों का आरोप ,एक वर्ग के कुछ लोग गौवंश की हत्या...

हिंदू संगठनों का आरोप ,एक वर्ग के कुछ लोग गौवंश की हत्या कर बेचते हैं,मांस

भाटापाराः क्या प्रदेश में गौवंश की हत्या कर उसका मांस बेचने का कोई रैकेट काम कर रहा है? क्या कुछ लोग हैं जो साजिशन गाय या बछड़े को हलाल कर उसका मांस बेचते हैं? अगर ऐसा है तो उन पर लगाम कसने की दिशा में क्या कोई प्रयास हो रहे हैं ? प्रदेश के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में घटी एक घटना ने ये सारे सवाल सामने ला दिये हैं। प्रशासन के सामने वहां हालात चैलेंजिंग बने हुए हैं, इस संवेदनशील मसले पर सियायी रोटियां सेंकने के आरोप भी लग रहे

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में एक व्यक्ति पर ने गाय के जीवित बछड़े को काटने की कोशिश का आरोप है। घटना के 10 घंटे में ही आरोपी इमरान कुरैशी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के मुताबिक उसने नशे में ये क्रूर हरकत की है। हालांकि हिंदू संगठन इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर बछड़े को हलाल करने की कोशिश की। हिंदू संगठन की मांग है कि इसके अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सभी मुख्य आरोपी का शहर में जुलूस निकाला जाए। शहर का मुस्लिम समाज भी मांग के साथ है। स्थिति तनाव पूर्ण लेकिन कंट्रोल में है।

इधर विपक्ष ने इस घटना के लिए सीधे-सीधे प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि ये केवल बीजेपी सरकार में ही हो सकता है। 5 लाख से अधिक मवेशी गायब हैं। ढाई से तीन हजार गौवंश एक्सीडेंट में मारा गए, सरकार गोवंश की रक्षा नहीं कर पा रही। अब नौटंकी कर रही है। वहीं सत्ता पक्ष का दावा है, मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।भाटापारा में हिंदू संगठनों का आरोप है कि एक वर्ग के कुछ लोग जानबूझकर गौवंश की हत्या कर उसका मांस बेचते हैं, इसे रोकने के लिए मांस बेचने वाली हर दुकान पर सतत चैकिंग होनी चाहिए। सवाल ये है कि क्या वाकई इलाके में गौवंश की हत्या का रैकेट काम कर रहा है? क्या ये किसी साजिश का हिस्सा है? या फिर घटना पर सियासी रोटी सेंकने का प्रयास है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments