पटना। बिहार विधानसभा के चुनाव परिणाम कल 14 नवंबर को आ जायेंगे। इससे पहले दोनों प्रमुख गठबंधन दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच पोस्टर वार भी छिड़ गया है। जेडीयू कार्यालय के बाहर जहां एक समर्थक ने नीतीश के समर्थन में टाइगर अभी जिंदा है पोस्टर लगा दिया है। यह पोस्टर पार्टी कार्यकर्ताओं की नीतीश कुमार को चौथी बार बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखने की इच्छा को दर्शाता है। वहीं तेजस्वी यादव के समर्थक दावा कर रहे हैं कि बंफर वोट उनके पक्ष में पड़ा है,कल का इंतजार करें और आरजेडी कार्यालय के बाहर वे पोस्टर लगा दिए हैं अलविदा चाचा..। जश्न की तैयारी में लगे कार्यकर्ताओं को बहरहाल कल तक इंतजार करना होगा।

