छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल हादसा… मलबे में जिंदा मिला मासूम, माता-पिता का अब तक नहीं लगा कोई सुराग

जाको राखे साइयां…मलबे से जिंदा निकला मासूम, मां-बाप लापता,

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए दर्दनाक रेल हादसे ने झकझोर कर रख दिया है. इस दुर्घटना में जहां कई लोगों की जान चली गई, वहीं एक मासूम जिंदगी चमत्कारिक रूप से बच गई. घटनास्थल से एक पांच साल से भी कम उम्र के बच्चे को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन उसके माता-पिता का कोई पता नहीं चल सका है.

छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर की शाम बिलासपुर स्टेशन के पास दर्दनाक रेल हादसा हो गया. तेज रफ्तार में आ रही मेमू लोकल ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई, जिसमे11 यात्रियों की मौत हो गई और करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मलबे के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन इसी भयावह दृश्य के बीच एक मासूम बच्चे की जिंदगी बच गई.

हादसे में घायल इस बच्चे के माता-पिता का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है. रेल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने जब राहत अभियान शुरू किया, तो मलबे के पास यह मासूम घायल हालत में मिला. उसे तुरंत रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

दर्दनाक बात यह है कि बच्चे के माता-पिता का अब तक.. कोई पता नहीं चल पाया है. रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति बच्चे के माता-पिता या परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो, वह तुरंत रलवे अस्पताल या बिलासपुर रेल कंट्रोल रूम से संपर्क करे.

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं, ताकि जरूरतमंद लोग राहत, जानकारी या अपने लापता प्रियजनों के बारे में पता कर सकें. बिलासपुर के लिए 7777857335 और 7869953330, चांपा के लिए 8085956528, रायगढ़ 9752485600, पेंड्रा रोड 8294730162,7869953330, उसलापुर 7777857338 और दुर्घटनास्थल से सीधे संपर्क के लिए 9752485499 व 8602007202 नंबर जारी किए गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button