सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

वीसीएन टाइम्स
10 Min Read
 हरनगढ़ आत्मानंद स्कूल में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई हैं। यहां पर एक 5 साल की बच्ची को क्लास में सोते हुए छोड़कर शिक्षक और चपरासी घर चले गए। इस बात का उन्हे होश ही नहीं रहा कि एक मासूम क्लास के अंदर सो गई है। जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन स्कूल पहुंचे और पिता की आवाज सुनकर वा जाग उठी और फिर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया है।बताया जा रहा है कि बच्ची क्लास में सो रही थी। चपरासी ने दरवाजा बंद कर घर चला गया। शाम तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची, तो परिजन उसे खोजते हुए स्कूल पहुंचे। पिता ने आवाज़ लगाई, तब अंदर से बच्ची की रोने की आवाज आई। करीब दो घंटे बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया।वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही! क्लास में सो रही थी पांच साल की बच्ची,

रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो फ्लाइट 6E 347 (सिलीगुड़ी-हैदराबाद) की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट में यात्रा कर रहे 37 वर्षीय अमित सिन्हा की विमान में मौत हो गई। अमित सिन्हा लिवर की बीमारी का इलाज कराने के लिए यात्रा कर रहे थे। उड़ान के दौरान उनकी तबियत बिगड़ने पर पायलट ने सुरक्षा के मद्देनजर रायपुर एयरपोर्ट पर विमान उतारा।फ्लाइट सुबह 11.50 बजे दार्जलिंग से उड़ी थी और दोपहर 01.20 बजे रायपुर पहुंची। मृतक का शव मर्चुरी में रखवाया गया। फ्लाइट को शव उतारने के बाद दोपहर 03.32 बजे हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। माना थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है और शव को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

 हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्री की मौत,

बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस के अनुसार यह शर्मनाक घटना 26 अक्टूबर को दो नाबालिक सहित चार युवकों द्वारा अंजाम दी गई। घटना के तीन दिन बाद डरी-सहमी युवती ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई और 1 नवंबर को परिवार के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। लालबर्रा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसी दिन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दानिश खान, अय्यूब कुरैशी और दो नाबालिक युवक शामिल हैं।

15 साल की नाबालिक से गैंगरेप! आरोपी दानिश, अय्यूब सहित दो नाबालिग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम हसदा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहाँ खेमलता निर्मलकर नाम की युवती ने अज्ञात कारणों से ज़हर खा कर अपनी ज़िंदगी समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार घटना के समय वह घर पर अकेली थी क्योंकि उसके पिता और माता खेती-किसानी के काम से खेत गए हुए थे। दोपहर के दौरान उसने घर पर ही ज़हर का सेवन कर लिया।जब परिजन लौटे तो स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए। उन्हें तुरंत धमतरी ज़िला अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पूरे गांव में ग़म और सदमे का माहौल है।

घर में अकेली युवती ने ज़हर खाया, खेत गए थे माता-पिता,

रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बड़े भाई के सामने छोटे भाई की हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक को साथ में घूमने चलने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बड़े भाई को भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना निवासी सुमीत तांडी अपने छोटे भाई विवेक तांडी के साथ शाम बाजार चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामुदायिक भवन के पास देवार मोहल्ला निवासी कृष्णा देवार उर्फ तोडू आया और विवेक तांडी को अपने साथ कहीं चलने के लिए कहने लगा।

रायपुर में बड़े भाई के सामने छोटे की हत्या

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर में रोमांच और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। भारतीय वायु सेना के विशेष फाइटर जेट्स रायपुर पहुंच चुके हैं। ये जेट्स कल 5 नवंबर को नया रायपुर (अटल नगर) में होने वाले एयर शो में हिस्सा लेंगे।जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम अपने दमदार करतबों से आसमान में अद्भुत नजारे पेश करेगी। हॉक जेट विमानों से लैस यह टीम अपने सटीक फॉर्मेशन और रोमांचक एरियल डिस्प्ले के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।वहीं एयरोबेटिक शो की वजह से 5 नवंबर को रायपुर एयरपोर्ट से 5 घरेलू उड़ानों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एयर शो के चलते विमानों का टेकऑफ और लैंडिंग रोकी जाएगी।

एयर-शो के लिए वायुसेना के स्पेशल जेट्स रायपुर पहुंचे…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने रायपुर में ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के केस में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं, दोनों की पत्नियों और भतीजे की अग्रिम जमानत मंजूर की है।सरकारी वकील ने अदालत में तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत का विरोध किया। सरकारी वकील ने बताया कि दोनों भाइयों का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और उन पर लगभग 16 मामले दर्ज हैं। पुलिस छापेमारी में उनके घर से कई ब्लैंक चेकबुक, हथियार और कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा वे बिना लाइसेंस के अवैध सूदखोरी भी करते पाए गए।

तोमर बंधुओं की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

जयपुर के हरमाड़ा में मौत बनकर दौड़े डंपर ने 14 लाशें बिछा दी। जो भी रास्ते में आया, कुचलता चला गया। ये हादसा नहीं, सामूहिक हत्याकांड था। सामूहिक हत्याकांड की वजह एक मामूली झगड़ा सामने आया कि । घटना स्थल से करीब 1 किलोमीटर पहले डंपर ने सबसे पहले सड़क पर एक बाइक को टक्कर मारी थी। इसके बाद एक कार वाले ने डंपर ड्राइवर को पकड़ने के लिए पीछा किया। उसी से पीछा छुड़ाने के लिए ड्राइवर ने डंपर को 120 किमी की रफ्तार से दौड़ाया। 17 गाड़ियों को टक्कर मारी और 14 जिंदगियों को कुचल दिया। सीसीटीवी फुटेज सामने आए है जिसमे कार वाले से पीछा छुड़ाने के लिए ड्राइवर ने 100 किलोमीटर से अधिक स्पीड में डंपर को दौड़ाया। रास्ते में जाे भी आया, उसे कुचलता चला गया।

14 हत्याओं का कारण मामूली विवाद;कार से पीछा छुड़ाने के लिए दौड़ाया डंपर

सरगुजा जिले के मैदान में युवक का शव लेकर ग्रामीण पिकअप से असगवां तक पहुंचे। वहां से 3 किलोमीटर दूर शव को कंधे पर ढोकर सुगापानी गांव ले गए। सड़क नहीं बनने के कारण असगवां तक शव वाहन नहीं पहुंच पाती है। 10 दिन पहले एक सीएएफ जवान के शव को भी ग्रामीण ढोकर गांव तक पहुंचे थे। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि, क्षेत्र पहुंचविहीन है। सड़क निर्माण की पहल की जा रही है।दरअसल, मैनपाट ब्लॉक के असगवां तक कच्ची सड़क है। इससे लगे सुगापानी, ढाबपारा, टिकरापारा, गिर्राडीह, नवलपारा आदि कस्बों तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। यहां मछली नदी में पुल नहीं है। इसके कारण गाड़ियां बस्तियों तक नहीं पहुंच पाती है। किसी की मौत होने पर शवों को गांव तक पैदल ढोकर पहुंचना पड़ता है।

मैनपाट में कंधे पर शव लेकर 3KM पैदल चले ग्रामीण
सागर के कैंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके में स्थित महाकाल शिव मंदिर में सोमवार शाम एक युवक द्वारा शिवलिंग में पत्थर से तोड़फोड़ करने से बवाल मच गया और इलाके में तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लिया जिसकी पहचान वासिद खान के रूप में हुई हैमंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और कड़ा विरोध जताया। कुछ ही देर में भारी भीड़ जमा हो गई और चक्का जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और मंदिर परिसर के आसपास के अतिक्रमण हटाने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल नगर निगम को सूचना दी। निगम का अमला मौके पर पहुंचा और मंदिर के पास लगे अतिक्रमण वाले दुकानों का सामान जब्त किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
महाकाल मंदिर में तोड़फोड़! युवक वासिद खान हिरासत में

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *