Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में डाकबाला ने की आत्महत्या! किराए के मकान में इस हाल...

छत्तीसगढ़ में डाकबाला ने की आत्महत्या! किराए के मकान में इस हाल में मिला शव,

कोण्डागांव-छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के बुनागांव में बुधवार को डाकघर में कार्यरत डाकबाला ने अपने ही किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका तरुणा भूआर्य (20) बीते 10 महीने से बुनागांव में रहकर डाकबाला के रूप में कार्यरत थी।

जानकारी के अनुसार, मृतका तरुणा मोहला-मानपुर क्षेत्र की निवासी थी और लगभग 10 महीने से बुनागांव में किराए के मकान में रहकर डाकघर में सेवाएं दे रही थी। आज उसे आसपास के लोगों ने कमरे के अंदर फंदे से लटका देखा, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments