Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़नवंबर में 9 दिन स्कूलों की छुट्टियां ..

नवंबर में 9 दिन स्कूलों की छुट्टियां ..

रायपुर आने वाला महीना नवंबर 2025 भी बच्चों के लिए मस्ती और छुट्टियों से भरा रहने वाला है। इस महीने में धार्मिक त्योहारों, सरकारी अवकाशों और वीकेंड्स का शानदार कॉम्बिनेशन है, जाहिर है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आराम और मनोरंजन का भी भरपूर मौका मिलेगा। इस महीने की शुरुआत ही छुट्टी से होगी, क्योंकि 1 नवंबर को कई राज्यों में स्थापना दिवस मनाया जाएगा

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के साथ, हरियाणा दिवस मनाया जाएगा। यह दिन राज्य के गठन की वर्षगांठ के रूप में पूरे जोश और गर्व के साथ हर साल मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं।

गुरु नानक देव जयंती

गुरु नानक देव जी की जयंती पर 5 नवंबर को देशभर में छुट्टी रहेगी। इस दिन सिख समुदाय धार्मिक कार्यक्रम, भजन-संगीत और नगर कीर्तन आयोजित करते हैं। कई स्कूल इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाते हैं।

नवंबर 2025 में कुल 5 रविवार (2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर) पड़ रहे हैं। इसके अलावा 8 नवंबर, जो दूसरा शनिवार है, उस दिन भी कुछ राज्यों में छुट्टी रहेगी। यानी छात्रों को हर हफ्ते पढ़ाई से थोड़ी राहत और मस्ती का मौका मिलेगा।

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस

इसके अलावा 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर भी हरियाणा पंजाब के कई जिलों में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन लोग सिख धर्म के नौवें गुरु के बलिदान को श्रद्धा से याद करते हैं।

  • नवंबर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव
  • नवंबर रविवार
  • नवंबर गुरु नानक देव जयंती
  • नवंबर दूसरा शनिवार
  • 9 नवंबर रविवार
  • 16 नवंबर रविवार
  • 23 नवंबर रविवार
  • 25 नवंबर गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments