Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के मस्तूरी इलाके में मंगलवार को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी।फायरिंग की यह वारदात जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के कार्यालय में हुई, जहां उस समय कई लोग मौजूद थे। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए,जिन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और ऑफिस में अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की पहचान भाजपा नेता रौशन सिंह के ससुर के रूप में हुई है। दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

छत्तीसगढ़ मस्तुरी  जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में फायरिंग

रायपुर में 18 साल के लड़कों ने चाकू लहराकर दबंगई वाला रील्स बनाया। फिर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो जब वायरल होकर पुलिस के संज्ञान में आया तो थानेदार ने लड़कों की खोजबीन कर गिरफ्तार किया और जुलूस निकाला। लड़कों के पास से 7 चाकू भी बरामद किए हैं। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।दरअसल, कुछ युवकों ने पिछले दिनों धारदार चाकू लेकर वीडियो रील्स बनाकर दबंगई दिखाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया। वायरल वीडियो को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी धरसींवा को वीडियो में नजर आने वाले युवकों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

रायपुर में लड़कों ने चाकू लहराकर बनाया रील्स

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज.भगवान झुलेलाल के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर अमित बघेल के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की है।अमित ने  छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा था कि पंडित उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है। कौन है अग्रसेन महराज। चोर है या झूठा है। पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं।मछली वाले भगवान के बारे में। उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है।इस आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में अग्रवाल और सिंधी समाज भड़क उठा। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए FIR दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद मंगलवार रात को सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की।

रायपुर में विवादित टिप्पणी पर अमित बघेल के खिलाफ FIR

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 5 जेल प्रहरियों ने ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों को जमकर पीटा। जेल प्रहरी ढाबा संचालक और कर्मचारी को उठाकर पटकते और थप्पड़ जड़ते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक जेल प्रहरियों ने नेशलन हाईवे- 30 पर मौजूद राजवीर ढाबा संचालक मनोज ठाकुर और कर्मचारी को पीटा है। पांचों लोगों ने जमकर लात-घूंसे बरसाए। बताया जा रहा है कि चप्पल नहीं उतारने को लेकर विवाद हुआ था।कांकेर जिला जेल में पदस्थ प्रहरी खाना खाने नेशलन हाईवे- 30 पर मौजूद राजवीर ढाबा पहुंचे थे। ढाबे का आधा शटर बंद हो गया था। इसके बावजूद ढाबा संचालक ने उन्हें खाना खिलाया। इस दौरान एक प्रहरी चप्पल पहनकर काउंटर में चला गया।जिससे विवाद हो गया

ढाबा संचालक को जेल प्रहरियों ने पटककर पीटा

जांजगीर कलेक्टर ने हेलमेट को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 1 नवंबर से शासकीय कर्मचारी हेलमेट लगाकर बाइक चलाएंगे। वहीं कार सवार सरकारी कर्मचारी सीट बेल्ट बांधकर गाड़ी चलाएंगे। आदेश नहीं मानने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्योत्सव, “एकता मार्च”, स्वच्छता अभियान, एग्रीस्टैक पंजीयन और धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई।

जांजगीर-सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी हुआ नया आदेश,

राजधानी रायपुर में वक्फ बोर्ड और हिंदू समाज के बीच जमीन विवाद ने सियासी और धार्मिक माहौल को गरमा दिया है। मामला पुरानी बस्ती इलाके की जमीन का है, जिस पर वक्फ बोर्ड ने स्वामित्व का दावा किया है।इसके विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) और अन्य हिंदू संगठनों ने वक्फ बोर्ड कार्यालय का घेराव किया और कलेक्ट्रेट चौक पर सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू संगठन का कहना है कि दोहरा रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा।प्रदर्शनकारियों ने “काला कानून खत्म करो”और “हिंदू संपत्ति बचाओ” के नारे लगाए।विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने कहा कि वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 85 हिंदू संपत्ति अधिकारों पर हमला है।

रायपुर में वक्फ बोर्ड के नोटिस पर बवाल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके में छठ पूजा के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कुछ युवक लड़कियों के कपड़े पहनकर स्टेज में डांस और अश्लील हरकतें करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामला बीरगांव के बड़ा तालाब वार्ड नंबर-9 स्थित शांति नगर का है। छठ पूजा समिति ने सोमवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान कुछ कलाकारों ने आपत्तिजनक डांस प्रस्तुत किया, जिसे देखकर स्थानीय लोग भड़क गए। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आयोजन बंद कराया।

रायपुर में छठ कार्यक्रम में अश्लील डांस

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को अंबिकापुर और रायगढ़ में दोपहर को जोरदार बारिश हुई है। बारिश के बाद ठंड का असर भी देखने को मिल रहा है। वहीं बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान को लेकर किसान सहमे हुए हैं।मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक चक्रवात ‘मोन्था’ का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बस्तर में काले बादल छाए हुए हैं।वहीं कोंडागांव, कांकेर, धमतरी और गरियाबंद में ऑरेंज अलर्ट है। रायपुर और बिलासपुर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

चक्रवात मोन्था का असर…अंबिकापुर-रायगढ़ में जोरदार बारिश

छत्तीसगढ़ भाजपा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से इस्तीफा की मांग की। भाजपा ने ये मांग करते हुए सोशल मीडिया में ये पोस्ट किया कि छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति यदि राहुल गांधी करेंगे, तो फिर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और पीसीसी चीफ दीपक बैज का क्या औचित्य है । ऐसे में सचिन पायलट और दीपक बैज को तत्काल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए । उन्होंने तंज कसते हुए पोस्ट किया है कि उनमें आत्मसम्मान नाम की भी कोई चीज है की नहीं ।उधर पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी अपनी देखे, हमने जिलाध्यक्ष के छह नामों का पैनल बनाकर भेजा था । उस पर राहुल गांधी और खड़गे जी चर्चा करेंगे तो गलत क्या है, उनके यहां जिलाध्यक्ष और अध्यक्ष को लेकर क्या होता है वे अपनी देखें हमारी चिंता न करें ।

 PCC चीफ दीपक बैज और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट से इस्तीफा की मांग,

 

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अपनी नियुक्ति के करीब 9 महीने बाद नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री सहित कुल 33 पदाधिकारी शामिल हैं। इस सूची में सबसे अधिक चर्चा स्वाति कासिद को लेकर है, जिन्हें नगर मंत्री बनाया गया है।खाती समाज कार्यकारिणी के विरोध में उतर आया। प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के भीतर घुसकर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के केबिन के बाहर लगी नेम प्लेट और गेट पर कालिख पोती। कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में सुमित के चेहरे पर भी कालिख पोत दी। बाद में पोस्टर भी फाड़ दिया।बता दें, स्वाति, आरोपों से घिरे युवराज काशिद उर्फ युवराज उस्ताद की पत्नी हैं।

इंदौर BJP कार्यकारिणी में गुंडे की पत्नी नगर मंत्री बनीं
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments