Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध ..अंदर से बाहर आई तस्वीरों...

रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध ..अंदर से बाहर आई तस्वीरों ने खोली पोल.

 रायपुर-राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बैरक नंबर 15 में कैद NDPS का एक आरोपी अपने परिवार वालों से मोबाइल के जरिए वीडियो कॉल पर बात करता है। आरोप है कि आरोपी ने खुद इसका वीडियो बनवाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया।

बताया जा रहा है आरोपी मोह. रशीद अली उर्फ राजा बैझड़ ने दबदबा दिखाने की नीयत से ये सब किया। वीडियो 13 से 15 अक्टूबर के बीच का है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, आरोपी ने जेल में अपने साथियों संग सेल्फी भी ली।

राजा बैजड ने पहले अपने किसी रिश्तेदार को वीडियो कॉल किया और इसके बाद जेल के अंदर ही खुद का वीडियो बनाकर भेजा। वीडियो में वह यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि रायपुर सेंट्रल जेल की दीवारों के अंदर उसी का दबदबा चलता है और उस पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं है।

वीडियो में कैदी कसरत करते हुए दिखाई दे रहा है। यह भी आरोप लग रहे हैं कि राजा बैजड जेल के अंदर से ही वसूली और नशे के नेटवर्क चला रहा है। इसमें जेल के कुछ अंदरूनी कर्मचारी उसकी मदद कर रहे हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर क्राइम नंबर 317/25 दर्ज है और उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत जुलाई 2025 में थाना टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह 11 जुलाई 2025 से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है।

पहले भी विवादों में रह चुकी है रायपुर जेल

इससे पहले रायपुर सेंट्रल जेल का नाम तब चर्चा में आया था जब गैंगस्टर अमन साव का फोटोशूट जेल के अंदर से वायरल हुआ था। अमन साव को झारखंड पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। उस समय भी जेल प्रशासन पर मिलीभगत और सुरक्षा चूक के आरोप लगे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments