तिल्दा नेवरा
तिल्दा नेवरा पुलिस ने बीती रात ग्राम खपरीकला में निर्माणाधीन रेलवे अंडर पासिंग से एम.एस. प्लेट चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई एम.एस. प्लेट और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन समेत कुल 3लाख 10,हजार की संपत्ति जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी कोहका हाऊसिंग बोर्ड कालोनी निवासी रामेश्वर आडिल जो की स्वास्तिपक ग्रुप रायपुर में साईड इंजीनियर का कार्य करता है, स्वास्तिक ग्रुप द्वारा ग्राम खपरीकला में रेल्वे अंडर पासिंग का निर्माण कार्य उसकी निगरानी में कराया जा रहा है। दिनांक 8 अक्टूबर के प्रातः करीब 4. बजे चौकीदार गोविंद निषाद ने उसे फोन कर बताया कि एक छोटा हाथी वाहन में कुछ व्यक्ति आकर निर्माणाधीन रेल्वे अंडर पासिंग स्थल खपरीकला में रखें एम.एस. प्लेट 8 एम.एम. को गैस कटर से काट कर वाहन में लोड कर चोरी कर ले जा रहे है. रामेश्वर आडिलमौके पर पहुंचा तो प्लेटगायब थी मौके से सीधे वो थाना पहुंचा और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 452/25 303(2), 3(5) बी.एन.एस. काअपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं चौकीदार से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने रामचंद देवांगन उर्फ रामचंद वस्त्रकार एवं दीप साहू के कब्जे से चोरी की 08 एम.एम. का 03 एम.एस. प्लेट तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त चापहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 एन के 3677 जुमला कीमती लगभग 3लाख 10 हजार रूपये जप्त किया गया .आरोपी रामचंद देवांगन और दीप साहू दोनों नेवरा के रहने वाले है
टी आई रमाकांत तिवारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस सक्रीय हो गई , सब स्पेक्टर बी.एल.देवांगन, आर. संदीप सिंह, दीपक सेन एवं किशोर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

