Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़गालीबाज लेडी टीचर पर प्रताड़ना का आरोप:छात्राएं स्कूल के बाहर बैठीं

गालीबाज लेडी टीचर पर प्रताड़ना का आरोप:छात्राएं स्कूल के बाहर बैठीं

दंतेवाड़ा-छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की बच्चियों ने एक टीचर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बच्चियों का कहना है कि शिक्षिका माधुरी उइके बच्चों के साथ-साथ स्कूल के अन्य शिक्षकों को भी गालियां देती हैं। हमें मारती हैं। इनके व्यवहार के कारण टीचर्स स्कूल छोड़कर जा रहे हैं।

बच्चों ने टीचर को हटाने की मांग की है।

बच्चियों का कहना है कि उन्होंने कलेक्टर से शिकायत की है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 10 अक्टूबर को सभी बच्चे पढ़ाई छोड़कर बाहर निकल गए। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि 3 से 4 दिन के अंदर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।

दरअसल, ये बच्चे नवमीं, दसवीं में पढ़ाई करते हैं। वहीं पिछले करीब 2 दिन से लगातार स्कूल की शिक्षिका माधुरी को हटाने की प्रशासन से मांग कर रहे हैं। अब इनका कहना है कि जब तक प्रशासन उस टीचर को नहीं हटाता है तब तक स्कूल के अंदर नहीं जाएंगे।

एक ने कहा कि, एक दिन पहले हमारे परिजन भी मिलने आए थे। लंच ब्रेक था। लेकिन फिर भी माधुरी मैडम ने हमें मिलने नहीं दिया। हमें एक क्लास में बंद कर दिया गया था। लेकिन किसी तरह से हम कैंपस से ही बाहर निकल गए। हमें डर है कि कहीं हम दोबारा स्कूल चले गए तो मैडम हमारे साथ कुछ कर न दे।

बच्चों का कहना है कि हमारे विरोध के बाद एक BEO मैडम आईं थी। उन्होंने शिक्षिका पर कार्रवाई करने की बजाय हमें ही फटकार लगा दी। हमसे कहा कि अपना बयान बदल दो। उनका कहना था कि मैडम का 15 साल का रेपुटेशन है। ऐसा ही मामला चलता रहा तो उनका रेपुटेशन खराब हो जाएगा।

दंतेवाड़ा के DEO (जिला शिक्षा अधिकारी) प्रमोद ठाकुर ने कहा कि हमें सूचना मिली थी, स्कूल के कुछ बच्चे कलेक्टर के पास गए थे। हम टीम भेज कर पूरे मामले की जांच कराएंगे। हमारे स्टाफ की तरफ से कोई दोषी होगा तो कार्रवाई भी करेंगे। बीईओ मैडम ने बच्चों से अगर कुछ ऐसा कहा होगा तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments