Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़BJP की रायपुर जिला ग्रामीणकार्यकारिणी का ऐलान:जिलाध्यक्षश्याम नारंग की टीम में...

BJP की रायपुर जिला ग्रामीणकार्यकारिणी का ऐलान:जिलाध्यक्षश्याम नारंग की टीम में 29 सदस्य,विकास कोटवानी बने मंत्री

रायपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रायपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार,9 अक्टूबर की देर शाम को की गई। जिलाध्यक्ष श्याम नारंग ने अपनी नई टीम में कुल 29 पदाधिकारियों को शामिल किया है।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय जी, की सहमति से जिला रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है

इस कार्यकारिणी में युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं का संतुलन रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर फोकस किया गया है।नई कार्यकारिणी मैं कुछ पुराने पदाधिकारियों का प्रमोशन किया गया है तो कुछ को दोबारा मौका दिया गया है। पूर्व में उपाध्यक्ष के पद पर रहे संतोष शुक्ला को महामंत्री बनाया गया है।

ललिता वर्मा पहली महिला है जिसे महामंत्री पद का महत्वपूर्ण पद  दिया गया है। शिव शंकर वर्मा को दोबारा उपाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के ऊर्जावान सक्रिय युवा नेता विकास कोटवानी को मंत्री बनाया गया है, कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष. 2 महामंत्री-1 कोषाध्यक्ष 1 सह कोषाध्यक्ष 6 मंत्री -2 प्रवक्ता, मान की बात प्रमुख और सह प्रमुख के साथ प्रचार प्रसार मंत्री, सह प्रचार प्रसार मंत्री, कार्यालय प्रभारी सह कार्यालय प्रभारी .सोशल मीडिया प्रभारी. 2 सोशल मीडिया सह प्रभारी.  आईटी सेल प्रभारी आईटी सेल, सह प्रभारी शाहिद कुलल 29 पदाधिकारीबनाए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments