Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़हाथी ने उठाकर पटका, फिर कुचलकर मार डाला...ग्रामीणों ने पत्थर फेंके तो...

हाथी ने उठाकर पटका, फिर कुचलकर मार डाला…ग्रामीणों ने पत्थर फेंके तो पलटकर हाथियों ने दौड़ाया,

कोरबा -छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी है। बती रात बुधवार को  एक हाथी ने मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति को कुचलदिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । तो आपको बता दे कोरबा में नही थम रहा है हाथियों का आतक , दूसरी तरफ एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमे ग्रामीण हाथियों के झुंड पर पत्थर फेंकते हुए दिख रहे हैं। इससे गुस्साए हाथियों ने पलटकर ग्रामीणों को दौड़ा लिया।

गुस्साए हाथियों ने पलटकर लोगों को दौड़ा दिया। वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के अनुसार करतला परिक्षेत्र के रामपुर और करतला के बीच जंगलों में लगभग 50 हाथियों का दल घूम रहा है। जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। फसलों को बचाने किसान रातभर जाग रहे हैं। वन विभाग ने हाथियों की निगरानी के लिए गश्त बढ़ा दी है। करतला क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हाथियों का झुंड जंगल से लगे गांव के पास से गुजर रहा था। इसी बीच कुछ ग्रामीण हाथियों के झुंड पर पथराव करने लगे। इससे कुछ हाथी भड़क गए और वे पलटकर ग्रामीणों को दौड़ाने लगे। हालांकि, इस हमले में ग्रामीण बाल-बाल बच गए। इसके बाद हाथियों का झुंड आगे की ओर बढ़ गया।

इसी बीच, रामपुर में एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की हाथी के हमले में मौत हो गई। बुधवार देर रात एक हाथी ने उसे सूंड से पकड़कर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शख्स रामपुर बस स्टैंड के पास रहता था। इस घटना के बाद पूरे रामपुर क्षेत्र में भय का माहौल है।हादसे की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और करतला पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति पर नजर रखे हुई है।वन विभाग ने  ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे हाथियों से छेड़छाड़ न करें और किसी भी आपात स्थिति में वन विभाग को तुरंत सूचना दें।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का यह झुंड अक्सर देर रात खेतों और गांवों की ओर बढ़ता है, जिससे फसल और जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। कई किसान अपनी फसलों की रखवाली के लिए रातभर जागने को मजबूर हैं।वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने का प्रयास कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments