छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठकर घूमती दिख रही। कुछ जगहों पर KISS करते भी नजर आ रहे हैं। रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वहीं, दंतेवाड़ा जिले में कुछ लोगों ने इनोवा कार पर चढ़कर, कार खींचते हुए, फाटक पर लटककर एक रील बनाई है। हीरोगिरी दिखाते ये जब रील वायरल हुई है। ट्रैफिक पुलिस युवकों के घरों तक पहुंच गई। कार को जब्त कर करीब 3 हजार 100 रुपए का चालान काटा है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।देखिए पहले रोमांस जुड़ी ये तस्वीर

जो तस्वीर आप देख रहे है ये कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।मंगलवार की रात कांकेर के बीच कपल चलती स्कूटी पर रोमांस करते नजर आए। इसका वीडियो एक कार सवार ने बना लिया। कार सवार ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कपल बिना नंबर प्लेट वाली सफेद स्कूटी में नजर आ रहे हैं। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के गोद पर बैठी हुई दिखाई दे रही है। राइड के दौरान दोनों ने हेलमेट नहीं पहना है। चलती स्कूटी पर कपल आपस में इतने मशगूल थे कि इन्हें बाजू से गुजर रही गाड़ियों का भी डर नहीं था।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की हरकतें समाज के लिए गलत संदेश देती है और शहर की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने इस मामले में पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने कहा कि चलती स्कूटी पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा। अब देखते दूसरी तस्वीर ..
ये तस्वीर दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र ककी है। जहां 6 लड़के इनोवा कार ( CG18 K6300) पर स्टंट कर रहे थे। इनमें एक ड्राइविंग सीट पर बैठ कर गाड़ी चला रहा था। दूसरा कार को खींच रहा था। तीसरा दरवाजे पर लटका हुआ था और चौथा गाड़ी के ऊपर खड़ा था। इसके साथ ही पांचवां कार की डिग्गी पर बैठा था और छठवां युवक बोनट पर लेटा हुआ था। सोशल मीडिया में ट्रेंड के चलते इन्होंने भी रील बनाई और वायरल कर दी, जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले वाहन का पता लगाया। इसके बाद इनकी शिनाख्त की गई।
ट्रैफिक पुलिस सीधे वाहन मालिक के घर पहुंच गई। इनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, , 119/177, 21(6), 194(B) के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही 3100 रुपए का चालान भी काटा गया। इन्होंने दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस प्रभारी प्रह्लाद साहू ने बताया कि, इस प्रकार के स्टंट बाजी से लोगों में गलत संदेश जाता है। कम उम्र के युवा ज्यादातर इसके शिकार होते हैं, इसलिए स्टंट बाजों पर कार्रवाई कर समझाइश दी गई है।

