Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़महादेव एप सट्टेबाजी केस में सभी अर्पोपियो को सुप्रीम कोर्ट से मिली...

महादेव एप सट्टेबाजी केस में सभी अर्पोपियो को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव बेटिंग ऐप मामले में ढाई साल से जेल में बंद आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने जेल में बंद सभी 12 आरोपियों को जमानत दे दी है। जस्टिस एमएम सूदरैश और सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने लंबी अवधि से ट्रायल शुरू न होने और आरोपियों के जेल में लंबे समय से बंद रहने को देखते हुए यह राहत दी है।

अब तक 23 सौ करोड़ की संपत्ति अटैच महादेव सट्टा मामले में ईडी ने अब तक सट्टा संचालित करने वाले प्रमोटरों की दो हजार 295 करोड़ 61 लाख रुपए की संपत्ति जब्त या फ्रीज की है। इसमें 19 करोड़ 36 लाख रुपए की नकदी, 16 करोड़ 68 रुपए का सामान और बैंक बैलेंस, प्रतिभूतियों समेत कुल 1 हजार 729 करोड़ 17 लाख रुपए की चल संपत्ति भी शामिल है।

गौरव की हुई गिरफ्तारीआरोप है कि, गौरव केडिया, नितिन टिबरेवाल सहित महादेव सट्टा एप के प्रमोटरों की सट्टे की रकम को शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर व्हाइट मनी में कन्वर्ट करने का काम करता था। इसके चलते ईडी की टीम ने गौरव केडिया को गिरफ्तार किया है।

ईडी ने मनी लांड्रिंग को लेकर की थी कार्रवाईगौरतलब है कि, ईडी ने पिछले साल महादेव सट्टा मामले से जुड़े मनी लांड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ छापा मारा था। इस दौरान 5 करोड़ 39 लाख रुपए नगदी के साथ 15 करोड़ 59 लाख रुपए का बैंक बैलेंस मिला था। ईडी कई दिग्गज लोगों और फिल्म जगत की हस्तियों से भी पूछताछ कर चुकी है। इन हस्तियों से पूछताछ सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़े होने की वजह से की गई। एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किए गए हैं।

बेनामी बैंक खातों का जटिल नेटवर्कईडी की जांच यह बात सामने आई है कि, महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप एक सिंडिकेट के तौर पर काम करता है। इसमें व्यक्ति अपना पंजीकरण करता है। इसके बाद उसका यूजर आईडी बनता है। एप के पास बेनामी बैंक खातों का एक जटिल नेटवर्क है। इसके माध्यम से वह मनी लांड्रिंग को अंजाम देता है। जांच में यह भी पता चला है कि यह एप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टेबाजी को बढ़ावा देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments