Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की लैलूंगा विधानसभा में आने वाले ग्राम बनेकेला क्षेत्र में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां रहने वाले 33 वर्षीय राजमिस्त्री अनिल राठिया ने घर में अपनी पत्नी और बहन के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास किया तो गुस्से में उसकी पत्नी ने अपने पति के साथ हैवानियत भरा व्यवहार कर दिया. पत्नी ने पति का गुप्तांग काट दिया.दोपहर को युवक की पत्नी उसकी बहन के साथ किसी बात पर झगड़ रही थी. गाली-गलौज और बढ़ते विवाद में पति ने जब पत्नी को दूर करते हुए शांत करने का प्रयास किया तो गुस्से में उसकी पत्नी ने पति अनिल को पीटते हुए दांतों से गुप्तांग पर वार कर काट लिया .डाक्टरों ने प्राइवेट पार्ट में 8 टांके लगाए गए हैं।  ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट-पार्ट…8 टांके लगे

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खेत में काम करने के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 4 महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों का नाम शिव यदु और सुशीला देवांगन है। दोनों बजरंगपुर नवागांव वार्ड के रहने वाले थे। वहीं माया डोंगरे, सुमित्रा साहू, सुनीता यादव, पार्वती साहू और शिव यदु के बेटे का इलाज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।मामला चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

मधुमक्खियों के हमले से 2 की मौत, 5 घायल

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में 3 महिला शिक्षिका,एक नाबालिग लड़की और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर है। हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार लोग कोलकाता के रहने वाले थे। वे मध्यप्रदेश के बालाघाट स्थित कान्हा नेशनल पार्क घूमकर बिलासपुर लौट रहे थे। यहां से उन्हें रात को ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन नेशनल हाईवे 30 के चिल्फी घाटी के अकालघरिया मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए।

 ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर…5 की मौत, 5 की हालत नाजुक

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में लगातार भालू रिहायशी इलाके में पहुंच रहे है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। हाल ही में सिद्धबाबा मंदिर, हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर के पास 2 भालू देखने को मिले है।लेदरी खोंगापानी मुख्य मार्ग के किनारे स्थित इन मंदिरों के पास दो भालुओं के विचरण का वीडियो भी सामने आया है। इसके अलावा, जनकपुर में एक आम के बगीचे में और मनेन्द्रगढ़ में एक भालू को अपने दो शावकों के साथ घूमते देखा गया।

मनेंद्रगढ़ के सिद्धबाबा मंदिर में दिखा भालू, VIDEO
रायपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रायपुर गुड्यारी में चल रही कथा के दौरान  रविवार को प्रेसवार्ता में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिन्दुओं को गुलामी की आदत लग चुकी है। बार-बार जगाना पड़ता है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे।उन्होंने जशपुर में कथा करने की भी इच्छा भी जताई। उन्होंने बताया कि वे 17 नवंबर को दिल्ली से वृंदावन के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा साथ ही 8 देशों की यात्रा के अपने अनुभव भी साझा किए।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिन्दुओं को गुलामी की आदत

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हत्यारों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर धारदार हथियार से काट डाला। तहसील ऑफिस के पास खून से सने युवक के पैरों के निशान मिले हैं। हत्यारों से बचने के लिए वह भागता रहा , लेकिन बच नहीं पाया।मृतक का नाम करण बघेल है, जो रेलवे कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस की मानें तो युवक की उम्र करीब 24 से 30 साल के बीच है। युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। दाहिने पैर पर बुरी तरह से वार किया गया है।मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

युवक को दौड़ा-दौड़ाकर काट डाला:हत्यारों से बचने भागता रहा

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में 12 कलेक्टरों सहित 24 आईएएस अफसरों के तबादले हुए है । इनमें सात जिलों की कमान महिला अफसरों को दी गई है। इसके बाद दो महिला अफसरों को अलग-अलग अंदाज में विदाई दी गई।भोपाल नगर निगम आयुक्त बनी सिवनी कलेक्टर रहीं संस्कृति जैन को विदाई समारोह का आयोजन कर रथनुमा पालकी पर बैठाकर बेहद अलग अंदाज में जिले से विदाई दी गई। पालकी में उनके साथ दो बेटियां भी बैठीं। इस दौरान ‘पालकी में होके सवार चली रे’ गाना भी बजाया गया।

महिला कलेक्टर को पालकी पर बैठाकर विदा किया

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद महाराष्ट्र FDA ने कोल्ड्रिफ सिरप (बैच SR-13) की बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी है. यूपी ड्रग्स विभाग ने मेडिकल स्टोर में रखे गए कफ सिरप के जांच के आदेश दे दिए हैं. इस सिरप से अब तक MP में 16 और राजस्थान में 3 बच्चों की मौत हो चुकी है सिरप से हो रही नवजात शिशु और बच्चों की मौत को देखते हुए अब महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कोल्ड्रिफ सिरप बैच संख्या SR 13 की बिक्री वितरण और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है

मासूमों की मौत के बाद ‘जानलेवा’ कफ सिरप पर राज्यों की सख्ती

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने रायपुर जिले के आरंग में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अवसरों के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल आरंग क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा, बल्कि आस-पास के ग्रामीण अंचलों में भी शिक्षा की नई चेतना जागृत करेगा।

रायपुर जिले के इस विकासखंड में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय
धमतरी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने मंदिर में मौजूद शिवलिंग पर न सिर्फ तोड़फोड़ की बल्कि उसे गर्भगृह से उखाड़कर अपने साथ ले गया। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसके बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।यह सनसनीखेज वारदातअर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीन सत्ती स्थित शीतला मंदिर में हुई है । बताया जा रहा है कि मंदिर के पुजारी और गांव के ही एक युवक के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते युवक ने देर रात मंदिर में पहुंचकर पहले शिवलिंग पर प्रहार किया और फिर उसे गर्भगृह से उखाड़कर अपने साथ ले गया।
मंदिर में तोड़फोड़ कर गर्भगृह से शिवलिंग उठाकर ले गया युवक

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मैच नंबर-6 में भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ.इस मुकाबले में भारत ने 88 रनों से शानदार जीत हासिल की. मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 248 रनों का टारगेट मिला था, जिसका वो पीछा नहीं कर पाई. पाकिस्तानी टीम 43 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से तेज क्रांति गौड़ ने तीन विकेट झटके और वो ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुनी गईं. दीप्ति शर्मा ने तीन और स्नेह राणा ने दो विकेट हासिल किए

भारत ने लगातार चौथे संडे पाकिस्तान को हराया
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments