Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़86 किलो चांदी की लूट निकली फर्जी! व्यापारी ने खुद रची थी...

86 किलो चांदी की लूट निकली फर्जी! व्यापारी ने खुद रची थी फिल्मी साजिश, सच्चाई सुन दंग रह गई पुलिस

रायपुर: शहर में सनसनी फैलाने वाले 86 किलो चांदी की लूट का मामला अब पूरी तरह से पलट गया है। इस लूट की झूठी कहानी खुद सराफा कारोबारी ने रची थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कारोबारी राहुल गोयल ने क्रिकेट सट्टे में बड़ी रकम हारने के बाद लेनदारों से बचने के लिए खुद ही लूट की कहानी गढ़ी थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तमाम सबूतों और पूछताछ के आधार पर आखिरकार कारोबारी ने सच उगल दिया। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि लूट की कोई घटना नहीं हुई थी बल्कि उसने चांदी खुद ही छिपाई थी ताकि कर्ज से बचा जा सके।

पुलिस ने कारोबारी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्यों के आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दे की 2 महीने पहले राजधानी रायपुर में पंडरी थाना क्षेत्र एक बिजनेसमैन से चाकू कटटा अडाकर 15 लाख की लूट का मामला सामने आया था। दोपहर 12 बजे दिनदहाड़े सुनसान जगह में हुई वारदात को अंजाम देने के बाद बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी देकर उसके हाथ से 3 सोने की अंगूठी भी लूटकर ले गए थे। लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो लूट का मामला झूठा निकला।उस मामले में भी पुलिस ने झूठी रिपोर्ट लिखने वाले बिजनेसमैन चिराग जैन को गिरफ्तार किया था. [वीडियो पुराणी खबर शुरू होते ही पुराना वीडियो का चलेगा
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments