Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़बुजुर्ग महिला और दामाद की हत्या के बाद इलाके में फैली सनसनी,...

बुजुर्ग महिला और दामाद की हत्या के बाद इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक महिला और युवक की हत्या कर दी गई है।  वहीं, बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस की टीम ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

रायगढ़ ज़िले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गाँव में घर में सो रही एक 80 वर्षीय महिला और उसके दामाद की हत्या कर दी गई। घर में ही मौजूद सुकमेत की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना गुरुवार की देर रात की है। बताया जा रहा है कि देर रात आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घायल महिला ने किसी तरह बाहर निकल कर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची हुई है मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला का नाम सुकमेत सिदार है और उसकी उम्र तकरीबन 80 वर्ष थी जबकि दामाद लक्ष्मण सिदार लगभग 60 साल का था। बताया जा रहा है कि महिला को कुछ दिन पहले जमीन का मुआवजा मिला था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है की संपत्ति विवाद के चलते महिला की हत्या हुई होगी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। मॉर्टम रिपोर्ट और हिरासत में लिए गए लोगों की पूछताछ के आधार पर ही इस वारदात की असली वजह का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments