Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सड़क पर युवक...

रायपुर में शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सड़क पर युवक से 2 हजार छीने; लोगों ने घेरा

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक गजब का मामला सामने आया है ..शहर में एक पुलिस कर्मी ने खाकी वर्दी को शर्मसार किया है .बीच सड़क पर एक शराब के नशे में धुत एक पुलिस कांस्टेबल का वीडियो सामने आया है। पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने युवक को जांच के बहाने रुकवाया। फिर उसके जेब में रखे 2 हजार रुपए छीन लिए। युवक ने जब पैसे वापस मांगा तो पुलिसकर्मी ने देने से मना कर दिया।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह शराब भट्टी के पास का है। वीडियो में तीन-चार लड़कों ने पुलिस कांस्टेबल को घेर कर रखा है।

उनका आरोप है कि कांस्टेबल पूरी तरह नशे में था। वे लोग मजदूरी करके घर वापस जा रहे थे। इस दौरान कांस्टेबल ने उन्हें रोक लिया। फिर उनकी जांच करने लगा। मजदूर के जेब में 2 हजार थे। कांस्टेबल ने पैसे को अपने पास रख लिए।

जब मजदूरों ने पैसा वापस मांगा तो उसने देने से मना कर दिए। इसके बाद वहां पर हंगामा की स्थिति हो गई। नशे में धूत पुलिसकर्मी को देखकर हर कोई विरोध करने लगा।वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। फिलहाल इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले में जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments