विजय दशमी के पर्व पर आज रायपुर WRS रेलवे ग्राउंड मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी कर ली गई है. रावण को बनाने वाले कारीगर राजा ने बताया कि इस बार रावण को विकराल रूप में बनाया गया है रावण की लंबाई 105 फीट रखी गई है .जबकि कुंभकरण और मेघनाथ को 85- 85 फीट का बनाया गया है. उन्होंने बताया कि इस बार रावण को हर साल से अलग बनाया गया है. रावण की आंखें मुंह दोनों बड़े बनाए गए हैं. हर बार मुंह और आंख की लंबाई इतनी बड़ी नहीं होती थी.चेहरे की बनावट भी अलग रखी गई है जिसके कारण इस बार का रावण ज्यादा विकराल दिखेगा.कुंभकरण वृहद और विकराल शरीर का होता है इसे भी इस बार खास तौर पर बनाया गया है वही मेघनाथ का चेहरा सौम्य बनाया गया है
रायपुर में इस बार जलेगा सबसे विकराल रावण, 105 फीट है ऊंचाई,
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां साधु का वेश बनाकर दो अज्ञात लोग एक महिला डॉक्टर के क्लिनिक में पहुंचे और उसे अपना शिकार बना लिया। ठगों ने इलाज के बहाने डॉक्टर से बातचीत शुरू की। उसके बाद उन्होंने महिला डॉक्टर को हिप्नोटाइज किया और फिर उससे 9 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि इलाज के बहाने दो साधु लोग साधु के वेश में पहुंचे थे।
वो जैसा कहते गए मैं करती गई’, साधु बनकर क्लिनिक में घुसे दो युवक
छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। गरियाबंद जिले में 2 महिलाओं और रायगढ़ जिले में 2 युवकों ने दम तोड़ दिया। गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के डोहल गांव में हादसा हुआ। डीलेश्वरी दुर्गा 43 और सूरजो बाई 60 साल की मौके पर मौत हो गई। बारिश से बचने तीन महिलाएं बरगद पेड़ के नीचे आ गईं। इस दौरान एक के सीने में तो दूसरे के सिर पर बिजली गिरी। वहीं गर्भवती महिला के पांव में करंट का आभास हुआ। गर्भवती महिला का इलाज जारी है।रायगढ़ के छाल क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई।
बिजली गिरने से 4 की मौत गरियाबंद में 2 महिला,रायगढ़ में 2 युवकों की जन गई
जांजगीर चांपा: विधायक व्यास कश्यप ने भाजपा सरकार पर गायों की तस्करी का आरोप,लगाया है .उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में पुर्वती कांग्रेस सरकार ने 2023 के पहले 10800 गौठानो को चालू किया था जिसे बंद कर दिया गया है गोठानो में चारा पानी की सुरक्षित व्यवस्था किया जाने की मांग को लेकर विधायक व्यास कश्यप और कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्तमान भाजपा सरकार पर गायो की तस्करी का आरोप लगाया है। जिसमें 5 लाख पशुधन राज्य से गायब हुई है 25 सौ से अधिक गायों की सड़क दुर्घटना,भूख से मौत हुई है।
कांग्रेस का आरोप भाजपा सरकार कर रही है गौ तस्करी
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। पत्नी का शव खेत के मेड़ पर पड़ा मिला, जबकि पति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस को पत्नी के जहर खाने की भी आशंका है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।मृतकों की पहचान अमित इंदुआ 29 और पत्नी अंजू इंदुआ 25 साल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों रात दुर्गा दर्शन के लिए निकले थे। लौटने के बाद बच्चों को सुलाकर घर से बाहर चले गए। सुबह खेत में दोनों की लाश मिली।
खेत में मिली पति-पत्नी की लाश:बिलासपुर में मेड़ पर पत्नी
दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र में सौतेले पिता की फावड़ा एवं डंडे से जानलेवा हमला कर हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के द्वारा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। मृतक के द्वारा पत्नी से लगातार मारपीट करना हत्या का कारण बताया गया। घटना के दिन भी मृतक अपनी पत्नी से मारपीट कररहा था जिससे नाराज होकर मृतक की पत्नी के बेटों ने मिलकर उसकी फावड़ा और डंडे से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिए थे। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
सौतेले पिता की हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सभी आरोपी चांपा के घोघरानाला इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से की गई। पहले तो पुलिस ने एफआईआर दर्जकरने से इंकार किया।SP के आदेश के बाद मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं।महिला ने बताया घटना के दिन रात को महिला पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पहुंचे और उसे जबरन पकड़कर ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
महिला को अगवा कर गैंगरेप! रात को घर लौट रही थी अकेली
भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के खिलाफ शिकायत लेकर भीम रेजिमेंट के लोग बेमेतरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।इस मौके पर भीम रेजीमेंट के द्वारा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को ज्ञापन सौंप गया। वहीं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य राहुल योगराज टिकरिहा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता और उसकी मां ने लिखित आवेदन देकर न्याय दिलाने की मांग की है। गैर-राजनीतिक संगठन भीम रेजिमेंट और सतनामी समाज ने बेमेतरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज कराई है आरोप है कि राहुल योगराज टिकरिहा ने वर्ष 2022 में सतनामी समाज की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की थी।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पर नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत के आरोप
छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा मनेद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार को ट्रक ने सामने से टक्कर मारी। हालांकि इस घटना में मंत्री को किसी तरह की चोट नहीं आई है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा जिले के चिरमिरी छठ घाट के पास हुआ ।यह घटना उस समय हुई जब मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी ट्रक से टकराई
मध्य प्रदेश और राजस्थान में मासूम बच्चों की मौत ने स्वास्थ्य प्रशासन की नींद उड़ा दी है. खतरनाक काउच सिरप्स के सेवन के बाद बच्चों की मौत और बीमारियांसामने आई हैं, जिससे संबंधित सिरप्स पर तुरंत जांच और बैन का आदेश जारी किया गया. Coldrif और Nextro-DS सिरप्स की जांच में जुटी केंद्रीय टीम ने सैंपल इकट्ठा किए हैं, जबकि विशेषज्ञों ने माता-पिता को चेतावनी दी है कि बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों को कोई भी दवा न दें. बच्चों की मौत और बीमारी के मामलों के बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने कुछ काउच सिरप्स पर जांच शुरू कर दी है और उन्हें बैन कर दिया है.
कफ सिरप्स से MP-राजस्थान में 7 बच्चों की मौत,
राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में खाद्य विभाग के द्वारा राशन कार्डों का भौतिक सत्यापन कराया गया है. पूरे प्रदेश में 82 लाख 63 हजार राशन कार्ड जारी किए गए हैं. जिसमें सदस्यों की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 61 हजार 287 सदस्य हैं. खाद्य विभाग द्वारा कराए गए भौतिक सत्यापन के दौरान पूरे प्रदेश के 1 लाख 93 हजार 67 सदस्यों के नाम राशन कार्ड से निरस्त किए गए हैं.खाद्य विभाग के द्वारा राशन कार्डों का भौतिक सत्यापन के दौरान राशन कार्ड में कई ऐसे सदस्यों के नाम सामने आए हैं जिनकी या तो मौत हो गई है या फिर जो पलायन कर गए हैं.

