तिल्दा नेवरा में शुक्रवार की रात गरबा महोत्सव का आगाज हो गया। तिल्दा नेवरा में नवरात्र पर्व पर होने वाले रास गरबा की पुरे छत्तीसगढ़ में एक अलग पहचान है। गरबा को लेकर खास करके महिलाओं और युवाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। वो इंतजार की घड़ियां शुक्रवार को खत्म हुई।

दुर्गा बाड़ा में छह दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का रात करीब साढ़े 9 बजे मां दुर्गा की भक्तिमय व ओजपूर्ण आरती के बाद ,,पार्टिसिपेंट ,सर्कल में उतरे और गरबों की शुरुआत हुई । इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागियों के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शक गरबा देखने मौजूद थे ..इस आयोजन में तीन लाख वॉट का म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है। इसका असर यह दिखा कि शुरुआत से ही लोग इतने उत्साहित थे कि वे खुद को गरबा करने से रोक नहीं सके। और बॉलीवुड गुजराती गीतों पर सभी झूमने को मजबूर हो उठे।गरबा में शामिल होने अलग-अलग वेशभूषा में प्रतिभागी और दर्शक यहां पहुंचे थे ।

दुर्गा बाड़ा में गरबा महोत्सव की महफिल जमी तो.. भक्ति, उत्साह और उमंग की त्रिवेणी बन गई। रात तक डांडिया खनकाते रहे, संगीत झूमाता रहा, भक्ति डूबाती रही। तिल्दा नेवरा में सार्वजनिक दुर्गौत्सव समिति का शुरू हुआ गरबा महोत्सव पहले ही दिन से पूरे शबाब पर रहा। अलग-अलग राउंड में खेले गए गरबा में शहर वासियों ने डांडिया खनकाए..गरबा महोत्सव के उद्घाटन के बाद गरबा संचालक मंडल के विकास कोटवानी ने सभी प्रतिभागियों को गोले में आने आमंत्रित किया। उसके बाद आयुष कोटवानी ने माता की आरती के बाद गरबा का विधिवत शुभारंभ करने का ऐलान किया।

जैसे ही गरबा शुरू हुआ ग्राउंड सतरंगी आतिशबाजी से रंगीन हो गया। और देखते ही देखते गरबा स्थल पार्टिसिपेंट से सर्कल खचाखच हो गया..पार्टिसिपेंट्स ने सर्कल में जाते ही गरबा शुरू किया। किसी प्रतिभागी ने राजस्थानी जैकेट पहनी, तो कोई गुजराती ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहा है। खास बात यह कि पार्टिसिपेंट्स ने सिर्फ काठियावाड़ी और ट्रेडिशनल आउट फिट ही नहीं, देश के हर कोने की वेशभूषा, आभूषण, संस्कृति के रंग बिखेरते दिखे।

उसके बाद गरबा महोत्सव में हर कोई झूमता नजर आया। पहली बार पहुंचे मां-बेटी ने गुजराती स्टेप्स कर हर किसी का दिल छू लिया। एक कपल भी कार्यक्रम में पहुंचा जिसने अपने कॉस्ट्यूम पर जय श्री कृष्णा लिखवा कर डांस किया। कार्यक्रम में पहुंचे कई लोग गुजराती ड्रेसअप में गरबा करते हुए दिखाई दिए।

आयोजक विकास.आयुष कोटवानी ने बताया गरबा ग्राउंड पिछले साल से बड़ा बनाया गया है। प्रतिभागियों का सर्कल, जो पहले 80 फीट का होता था, इस बार 100 फीट का है। स्टेज भी पिछले साल से बड़ा है। अभिव्यक्ति में मेन एंट्री गेट से बनाई गई हैं।

इस अवसर पर सिंधी समाज के पूर्व मुखिया भीमसेन भोजवानी,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम पंजवानी,कांग्रेसी नेता राम गिडलानी, इंद्र कुमार हरिरामानी,सुंदर दास पंजवानी,किशोर रोहड़ा. हीरानंद वाधवा,श्यामलाल बालचंदानी,कन्हैया हरिरमानी,इंद्र कुमार बचवानी,वेद प्रकाश कृपलानी,श्यामलाल माधवनी,विद्यानंद वाधवा,गोवर्धन भागवानी, राजकुमार हरिरमणी ,परमानंद बालचंदानी,धनराज खत्री,मनोहर गेहानी,नानकराम छाबडिया,हरीश छाबड़ा राजा खूबचंदानी, सुभाष केसरवानी, पार्षद किरण बाला नायक,गौ सेवक सिमरन खूबचंदानी, साजन दास वाधवानी, राजेश मंगलानी,थोक सब्जी मंडी अध्यक्ष दिलीप गेलानी रमेश हिंदुजा दिलीप निहिचलानी,रोशन आहूजा अशोक नेभवानी अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान थे।
गरबा संचालन ,रानी कोटवानी, कोयल निहींचलानी डाली हरिरामानी, नेहा कृपलानी, एकता गेलानी, अनुष्का गेलानी,सेजल पंजवानी, माही खूबचंदानी, ट्रेनर गीता दुम्बानी अंजलि जोतवानी,मुस्कान बत्रा,गुड्डी जैसवानी ने किया जीतू माधवनी, राजेश जेठवानी,मोन्टू माधवानी, अजय विधानी, चांदीराम मोटवानी,भारत जेठवानी,विक्की गिलानी, विशाल लखवानी ,तरुण नेभवानी, अमर कृपलानी .संजय कृपलानी.भरत गेलानी,सोनू हिंदूजा ,योगदान सराहनीय रहा..वार्ड 5 केलोकप्रीय पार्षद एवं संचालन समिति के प्रमुख राजेश कोटवानी,जीतू माधवानी,विकास कोटवानी ने बताया कि शाहिद दिवसीय गरबा महोत्सव का समापन 1 अक्टूबर को होगा। इस बीच मुंबई की गरबा भजन गायिका ट्विंकल का 29 सितंबर को कार्यक्रम रखा गया है। गरबा संचालक आयुष कोटवानी ने बताया कि गर्भ में प्रतिदिन अलग-अलग थीम वह ड्रेस कोड रखा गया है।

