Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

रायपुर के सिलतरा में निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को लोहे की गर्म चीज गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल भरतीकराया  गया है। ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि मेंटनेंस के दौरान हादसा हुआ। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य के कर्मचारी काम कर रहे थे।,प्लांट के अंदर पुलिस के आलाधिकारी समेत SDM,TI मौजूद रहे। वहीं बड़ी तादाद में स्थानीय और मृतकों के परिजन ने प्लांट को घेरे रखा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है।

रायपुर की स्टील फैक्ट्री में हादसा, 6 कर्मचारियों की मौत

छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध गरबा उत्सव का तिल्दा नेवरा के दुर्गा बाड़ा में शुक्रवार को आगाज हुआ .छह दिनों तक चलने वाले इस  महोत्सव का  रात करीब साढ़े 9 बजे मां दुर्गा की भक्तिमय व ओजपूर्ण आरती के बाद आयोजन दुर्गा बाड़ा ग्राउंड, पर पार्टिसिपेंट सर्कल में उतरे और गरबों की शुरुआत हुई।सैकड़ो  की संख्या में प्रतिभागियों के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शक गरबा देखने मौजूद थे  अलग-अलग वेशभूषा में प्रतिभागी और दर्शक यहां पहुंचे थे ।इस आयोजन में तीन लाख वॉट का म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है। इसका असर यह दिखा कि शुरुआत से ही लोग इतने उत्साहित थे कि वे खुद को गरबा करने से रोक नहीं सके। और बॉलीवुड गुजराती गीतों पर सभी झूमने को मजबूर हो उठे।

तिल्दा नेवरा में गरबा उत्सव का हुआ आगाज

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पत्नी ने प्रेमी और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पति को मार डाला। एक साल पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में बुधवार को डीएनए टेस्ट के लिए शव को कब्र से निकाला गया, फिर परिजनों को सौंपा गया।मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, लवली सिंह और आकाश सिंह ने भाग कर शादी की थी। जिससे युवती के परिजन नाराज थे। जबकि उसका एक्स बॉयफ्रेंड अभिनव सिंह युवती के घर का खर्च उठाता था।

युवती के पिता-भाई और एक्स-बॉयफ्रेंड ने की युवक की हत्या

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक तार-घेरे वाले खंडहर में 10 गायें मृत अवस्था में मिलने के बाद हडकंप मच गया है । बताया जा रहा है कि फसल बचाने के चक्कर में कुछ लोगों ने बिना चारा दिए बड़ी संख्या में मवेशियों को वहां रखा था। प्रारंभिक जांच में भूख और प्यास को इनकी मौत का कारण बताया जा रहा है। मामला पलारी थाना क्षेत्र ग्राम भालुकोना का है।यहाँ गांव के बाहर ही एक खंडहर है। जहां तार घेरकर बड़ी संख्या में आवारा मवेशियों को रखा गया था।   गांव के कुछ लोगों ने मवेशियों को फसलों को बचाने के लिए यहाँ रखा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

बलौदाबाजार में 10 गायों की भूख-प्यास से मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में मातृत्व सुरक्षा को लेकर विशेष स्वास्थ्य सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत 24 और 25 सितंबर को प्रदेश के 843 शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित इन सत्रों में 40 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।“छत्तीसगढ़ की महतारी, हम सबकी जिम्मेदारी” की थीम पर आधारित इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में मातृ मृत्यु दर को घटाना तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान कर उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध कराना है।

छत्तीसगढ़ में मातृत्व सुरक्षा की नई पहल,

भारत ने एशिया कप 2025 में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। टीम ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। इसमें भारत को 3 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय बैटर्स ने एक गेंद पर हासिल कर लिया।शुक्रवार रात को भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। ऐसे में फैसला सुपर ओवर में हुआ।दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 203 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम से पथुम निसांका ने 58 बॉल पर 107 रन की पारी खेली। उन्होंने कुसल ​​​​​​परेरा (58 रन) के साथ 127 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने मैच टाई कराया।

भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया

मध्यप्रदेश के धार में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर की सुंदरवन कॉलोनी में एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस बारे में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस ने मकान की रैकी करवाई और संदिग्ध गतिविधियां होने की पुष्टि होने पर मकान पर छापा मारा तो वहां से दो युवतियां व एक युवक पकड़ाए हैं। पुलिस को मकान से कैश, मोबाइल के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।पकड़े गए युवक का नाम दिनेश परमार उर्फ दीनू है। बताया जा रहा है कि दिनेश ही सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था।

किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, बाहर से बुलाई जाती थी युवतियां,

बिलासपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर से शौच के लिए निकली पीड़िता को गांव के ही युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी घटना बलरामपुर से सामने आयी है जहां महिला के घर में घुसकर रेप किया गया है।पहला मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जहां 13 वर्षीय पीड़िता स्कूल से लौटने के बाद देर शाम शौच के लिए घर से बाहर निकली थी।दुष्कर्म के बाद आरोपी राजू मरकाम पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया।

छत्तीसगढ़ में तीन रेप केस, घर में घुसकर महिला का रेप,

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक व्यवसायी के मकान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। देसी कट्टे से चली एक गोली दुकान के शटर में लगी, जबकि दूसरी गोली दरवाजे के पार हो गई। लोगों की सूझबूझ और साहस से बस में सवार होकर भाग रहा एक आरोपी पकड़ा गया।पुलिस ने इस मामले में 2 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार और वाहन बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह विवाद कथित लव जिहाद से जुड़ा है।युवक ने कहा कि कोरबा कोर्ट में शादी के लिए देने वाले थे। उससे पहले फायरिंग हुई है।

लव-जिहाद के आरोप के बीच युवक के घर फायरिंग

धार में घर में घुसकर 5 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। आरोपी ने धारदार हथियार से मासूम के दो टुकड़े कर दिए। बचाने आई मां पर भी हमला किया। आरोपी की पहचान महेश मायड़ा निवासी जोबट के रूप में हुई है। फिलहाल, वारदात की वजह का पता नहीं चल पाया है।मामला कुक्षी थाना इलाके के आली गांव में सुबह करीब 10:30 बजे का है। यहां धूलबहेड़ी मोहल्ले में बच्चा अपनी मां के साथ घर में था। आरोपी बाइक से वहां पहुंचा। घर में घुसा और धारदार हथियार से बच्चे पर ताबड़तोड़ वार किए।

मां के सामने 5 साल के बेटे का सिर काटा
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments