Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

रायपुर में पत्नी से लड़ाई के बाद युवक बियर पीने चले गया। बियर पीकर आरंग स्थित महानदी में मिट्टी के टीले पर सो गया था। जब उसकी नींद खुली तो आस-पास पानी का लेवल बढ़ चुका था। उसने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। उसने चिल्लाकर लोगों से मदद मांगी।रेस्क्यू टीम युवक को बचाने के लिए क्रेन के जरिए रस्सी के सहारे ब्रिज से नीचे उतरी। अंधेरा होने की वजह से युवक की लोकेशन देखने में कठिनाई आ रही थी। नीचे युवक को रस्सी से बांधा गया। फिर क्रेन के सहारे युवक को ऊपर खींचा गया। इस तरह युवक का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

पत्नी से लड़ाई के बाद बियर पिया…महानदी में फंसा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो दिनों से लापता राइस मिल कारोबारी का शव गुरुवार की शाम बरामद किया गया कारोबारी की सफेद वैगन कार नंदनी थाना क्षेत्र के डूमा पथरिया के पास नदी किनारे मिली थी। उसके बाद से पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे थे लगातार सर्चिंग के बाद गुरुवार शाम करीब 7 बजे देवकर के पास नदी से उनका शो बरामद किया गया। यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है कादंबरी नगर निवासी अनिल बंसल राइस मिल ठेकेदारी का काम करते थे। अनिल बुधवार शाम से लापता थे परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह करीब पौने 10 बजे रायपुर जाने के बाद का कर घर से निकले थे। 12:40 बजे उनकी आखिरी बातचीत एक दोस्त से हुई थी

लापता राईस मिल  कारोबारी का शव शिवनाथ नदी से बरामद

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्राम सरईडीह में सुबह एक जंगली हाथी ने ग्रामीण को सूंढ़ से उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह हाथी रात में सीतापुर वन परिक्षेत्र से लुंड्रा वन परिक्षेत्र की ओर भटक आया था।जानकारी के अनुसार, तिलक राम गोंड़ (60साल  सुबह घर के पास हैंडपंप पर हाथ-पैर धो रहे थे। तभी जंगली हाथी वहां पहुंचा। तिलक राम उसे देखकर भाग नहीं सका। हाथी ने उन्हें सूंढ़ से उठाकर जमीन पर पटक दिया और कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सीतापुर वन परिक्षेत्र से लुंड्रा में हाथी के घुसने की सूचना रात को ही दी गई थी। रात करीब 10 बजे हाथी उरदरा के पास से गायब हो गया, जिसके बाद वनकर्मी उसे ट्रेस नहीं कर पाए।

हाथी ने हैंडपंप के पास ग्रामीण को पटककर कुचला, मौत

रायपुर के एक तेल फैक्ट्री के डंप यार्ड में आग लग गई। इस डंप यार्ड में बड़ी संख्या में पुराने टायर का ढेर था। आग टायरों के माध्यम से तेजी से फैल गई। जिससे करीब 3 किलोमीटर दूर से आसमान में काले धुएं का गुबार दिखने लगा। हालांकि आसपास के प्लांट से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा चौकी का है।सिलतरा इलाके के जेसी रिक्लेमेशन नाम की फैक्ट्री में आग लगी है। मौके पर फौरन पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड रवाना हुई। आग फैक्ट्री के डंप यार्ड के हिस्से पर लगी थी। यह डंप यार्ड में बड़ी संख्या में पुराने टायर पड़े थे। आग इसी के सहारे तेजी से फैलने लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई।

रायपुर के ऑयल-फैक्ट्री के डंप यार्ड में भड़की आग

छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव होंगे। शासन ने नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इस नियुक्ति में विकासशील ने 4 सीनियर IAS अधिकारियों को सुपरसीड (पछाड़ना) किया है। उन सीनियर अफसरों में रेणु गोनेला पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ शामिल हैं।वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। उसी दिन शाम को वे विकास शील को औपचारिक रूप से पदभार सौंपेंगे।

छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव बने IAS विकासशील

कवर्धा में आदिवासी युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे जिले को दहला दिया है. घटना से आक्रोशित आदिवासी समाज गुरुवार को बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आया और शहर के सिग्नल चौक पर चक्काजाम कर दिया. तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी महिलाएं, युवा और बुजुर्ग घंटों कलेक्टर कार्यालय के गेट में बैठकर आदिवासी समाज के लोगों ने धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.प्रदर्शनकारियों का कहना है कि  जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. पुलिस जनता को सुरक्षा देने का दावा करती है. लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है. आदिवासी समाज ने न्याय मिलने तक आंदोलन की चेतावनी दी.

कार में युवती से किया बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने किया गैंगरेप :प्रदर्शन
भिलाई के खुर्सीपार थाना के सामने शराब भट्टी खोले जाने की तैयारी ने इलाके में बवाल खड़ा कर दिया है। गुरुवार सुबह से ही स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और शाम तक धरने पर डटे रहे। इस विरोध में महिलाओं से लेकर छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों तक ने खुलकर हिस्सा लिया।लोगों का कहना है कि घनी आबादी और स्कूलों के बीच शराब दुकान खुलने से माहौल बिगड़ेगा। यहां पहले से ही नगर निगम, पुलिस थाना, स्वास्थ्य केंद्र और मंदिर मौजूद हैं। ऐसे में शराब भट्टी समाज के लिए खतरा बनेगी। प्रदर्शनकारियों ने आबकारी विभाग और राज्य शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भिलाई के खुर्सीपार में शराब भट्टी का विरोध

दुर्ग जिले की कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई के आवास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा और करीब 10 एलईडी लाइट की हुई चोरी की वारदात को पुलिसकर्मियों के नाबालिग बेटों ने दी थी । चोरी का एक फुटेज भी सामने आया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 23 सितंबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कांग्रेस नेत्री ने बताया कि उनके घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा और करीब 10 एलईडी लाइट चोरी हुई है। साथ ही घर के अंदर पत्थर भी फेंके गए। जांच में सामने आया कि चोरी करने वाले बच्चे नाबालिग हैं और उनकी उम्र महज 12-12 साल है। ये बच्चे पुलिसकर्मियों के ही बेटे हैं। आरोपी बच्चों के पिता दुर्ग में एसएएफ बटालियन में तैनात जवान हैं।

दुर्ग में पुलिसवाले के नाबालिग बेटों ने की चोरी

रायपुर में गांजा तस्करों के 15 ठिकानों पर पुलिस ने निगम के साथ मिलकर बुलडोजर चलाया है। आरोपी इन्हीं घरों से बेखौफ होकर सूखा नशे का धंधा कर रहे थे। पिछले हफ्ते पुलिस ने शहर के 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से नाबालिगों समेत करीब 60 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था।पुलिस की सख्ती के चलते बड़ी संख्या में तस्कर अंडर ग्राउंड या शहर छोड़कर भाग रहे हैं। दरअसल, खमतराई थाना इलाके के डेरापारा में सबसे ज्यादा गांजा और अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें थी। दुर्ग-राजनांदगांव के लोग गांजा तस्करी के लिए रायपुर में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उन्होंने निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।

रायपुर में गांजा तस्करों के 15 ठिकानों पर चला बुलडोजर

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments