Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में गांजा तस्करों के घर पर चला बुलडोजर,15 लोगो के ...

रायपुर में गांजा तस्करों के घर पर चला बुलडोजर,15 लोगो के ठिकाने हुए जमीदोज

रायपुर में गांजा तस्करों के घर बुलडोजर चला है। आरोपी इन्हीं घरों से बेखौफ होकर सुख नशे का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने निगम के साथ मिलकर ऐसे 15 ठिकानों को जमीदोज किया है। वहीं बीते हफ्ते पुलिस ने शहर के 40 ठिकानों पर रेड कार्रवाई की। जिसमें नाबालिगों समेत करीब 60 महिला पुरुषों को जेल भेजा था। पुलिस की सख्ती के चलते बड़ी संख्या में तस्कर अंडर ग्राउंड या शहर छोड़कर भाग रहे है।

यह कार्रवाई खमतराई क्षेत्र के डेरापारा में हुई है। यहां सबसे ज्यादा गांजा व अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें थीं। वहां लगातार छापेमारी की गई। इस दौरान आधा दर्जन महिलाओं को शराब बेचते हुए पकड़ा गया। गांजा तस्करी करने वाले 15 लोगों को जेल भेजा गया। इनमें अधिकांश आरोपी दुर्ग-राजनंदगांव के थे, जो गांजा तस्करी के लिए रायपुर में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उन्होंने निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था।

आरोपियों के मकान जब खाली मिले तो उनके मकानों के संबंध में निगम से जानकारी मांगी गई। निगम ने अतिक्रमण होने की पुष्टि की। सभी मकानों में बिजली भी सप्लाई भी हुई थी। इसकी जानकारी बिजली विभाग से भी मांगी गई, जो अवैध पाई गई।

इसके बाद तस्करों के मकानों पर कार्रवाई के लिए निगम और बिजली विभाग को चिट्ठी लिखी गई। पुलिस की टीम ने निगम के अमले के साथ मिलकर अतिक्रमण करने वाले 15 मकानों को तोड़ दिया। इन मकानों में कोई नहीं था, जबकि वहां रहने वाले 13 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है और उन्हें मकान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

इसी प्रकार पुलिस ने 21 सितंबर को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि आरटीओ ऑफिस के पास डेरापारा रावांभाठा में रेनु सोनवानी नामक और चांदनी सोनी नामक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है। पुलिस ने सूचना पर रेड कार्यवाई करके दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 181 बोतल देशी शराब जब्त किया गया था। पुलिस ने इसी मोहल्ले पर बने अवैध ठिकानों पर बुलडोजर चलाया है।

शहर के दूसरे इलाको में भी शिकायतें खमतराई के अलावा तेलीबांधा, कालीबाड़ी और कुकुरबेड़ा में भी सूखा नशा बेचने की सबसे अधिक शिकायतें हैं। यहां से गांजा के साथ टेबलेट और सिरप भी खुले आम बेचे जा रहे हैं। पुलिस छापा मारकर इन्हें पकड़ती है, लेकिन इनके परिजन नशे का कारोबार शुरू कर देते हैं। वहीं आरोपी भी जेल से छूटकर फिर से गांजा बेचने लगते हैं। इसलिए इन इलाकों में भी तस्करों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

गांजा पीने वालों पर भी कार्रवाई रायपुर में पुलिस तस्करों के साथ नशा करने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। नए कानून में गांजा पीने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान दिया गया है। इसलिए जो भी गांजा पीते हुए पकड़े जा रहे हैं। उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

तेलीबांधा इलाके में गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तलाशी के दौरान 6 किलो गांजा मिला। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गुज्जर गोपाल और मिलू कुमार दोनों गांजा तस्कर हैं।

ओडिशा से 6 किलो गांजा लेकर आए थे। उसे अवंति विहार तालाब के पास पुड़िया बनाकर बेच रहे थे। मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों की तलाशी ली गई। आरोपियों का मोबाइल जांच के लिए लैब भेजा गया है। ओडिशा के तस्करों की जानकारी निकाली जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments