Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

राजधानी रायपुर में 28 साल की युवती का 11 साल छोटे नाबालिग लड़के (17 वर्ष) से अफेयर था। बुधवार को युवती ने लड़के पर दैहिक शोषण का आरोप लगाकर राज्य महिला आयोग में शिकायत की। साथ ही युवती ने 50 लाख रुपए की मांग करते हुए लड़के पर कार्रवाई की मांग की। लेकिन महिला आयोग ने मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया है।आयोग ने कहा कि लड़का नाबालिग है, इसलिए मामले को बाल संरक्षण आयोग भेज रहे हैं। अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने कहा कि लड़कियों को अपने से छोटे और नाबालिग लड़कों से अवैध रिश्ते बनाने से बचना चाहिए।

11 साल छोटे नाबालिग लड़के से अफेयर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुयश शर्मा नेतृत्व में “महंगी बिजली, जनता का धोखा” कार्यक्रम के तहत अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नकली बिजली मीटर पर मोमबत्ती जलाकर बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ लाखेनगर चौक स्थित बिजली ऑफिस के सामने विरोध जताया।सुयश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने जन्मदिन पर जनता को महंगी बिजली का तोहफा दिया है, जिससे आमजन त्रस्त है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार अब धृतराष्ट्र बन चुकी है, जो जनता की पीड़ा नहीं देख रही। इसी को लेकर ये प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन:नकली मीटर पर जलाई मोमबत्ती,

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन चलाये जाने से नक्सली भयभीत हैं। ऐसे में घबराये हुए नक्सली सरेंडर करने को मजबूर हैं। सुरक्षा बलों के बस्तर संभाग में  सर्चिंग से नक्सली संगठन लगातार कमजोर होते जा रहा है।बुधवार को नारायणपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली jhजहां पांच महिला सहित कुल 12 माओवादियों ने  पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान बीएसएफ और आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे। सरेंडर किए सभी माओवादियों पर 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अबूझमाड़ में नये कैंप की स्थापना और लगातार नक्सल विरोधी अभियान के चलने से माआवोदी बैकफुट पर हैं।

अबूझमाड़ में पांच महिला समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर,

हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके के पौश स्वान लेक अपार्टमेंट में 50 साल की रेनू अग्रवाल की हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया. घरेलू नौकरों ने प्रेशर कुकर, कैंची और चाकू से उनका .कत्ल कर दिया और लूटपाट कर फरार हो गए. इसके बाद हुई जांच के दौरान पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया. हत्या ने सुरक्षा इंतजामों और घरेलू नौकरों की पड़ताल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए.इस केस का हर विवरण चौंकाने वाला है. 50 वर्षीय रेनू अग्रवाल अपने पति राकेश अग्रवाल के साथ फ्लैट नंबर 1311 में रहती थीं.

कूकर से किया कत्ल, बाथरूम में नहाया और छिड़का परफ्यूम

छत्तीसगढ़ में बुधवार को जवानों ने एनकाउंटर में 4 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें बीजापुर में 2 नक्सली और गढ़चिरौली में 2 महिला नक्सली शामिल हैं। चारों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। खुफिया इनपुट पर जवानों ने ऑपरेशन चलाया। DIG कमलोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।डीआईजी ने बताया कि बीजापुर के गंगालूर इलाके में मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। अभी ऑपरेशन रुका नहीं है। दोनों ओर से गोली-बारी जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। जवानों से डिटेल मिलने पर अपडेट दे पाएंगे।

बीजापुर-कांकेर में 4 नक्सली ढेर…शव बरामद

NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को पूरे एक महीने हो गए हैं। सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का फाइनल अल्टीमेटम दिया था। लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। इधर सरकार ने एक्शन लेते हुए बुधवार को सूरजपुर में 594 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।इससे पहले यानी 16 सितंबर को बलौदाबाजार और कोरबा में 200 कर्मचारी को नौकरी से निकाला दिया गया है। बलौदाबाजार के 160+ और कोरबा के लगभग 21 कर्मचारियों को एक मुश्त नौकरी से निकाल दिया गया है। हालांकि, NHM कर्मचारी अब भी अपनी मांगों को लेकर प्रोटेस्ट जारी रखे हुए हैं। आजरायपुर में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा, जिसमें 10 हजार कर्मचारी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ में 794 NHM कर्मी बर्खास्त: आज जेल भरो आंदोलन

राजधानी रायपुर में पति के प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मृतिका के बहन के शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।FIR में जिक्र है कि पति ने दहेज के लिए पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया था। वह पत्नी को अपने मायके से पैसे लाने के लिए तंग करता था। वह उसे भिखारी घर से खाली हाथ आईं है कहकर ताने भी मारता था। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी।

दहेज के लिए पत्नी के प्राइवेट-पार्ट पर मारा, भिखारी बोला

छत्तीसगढ़के लोगो को बड़ी सौगात मिलने जा रही है ,रायपुर-राजिम के बीच नई मेमू-पैसिंजर ट्रेन सेवा आज 18 सितम्बर से शुरू होगी यह नई ट्रेन सेवा रायपुरऔर राजिम के बीच यात्रियों को सीधी कनेक्टविटीप्रदान करेगी.मुखमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर-राजिम-राजिम मेमू पैसेंजर नई सेवा का शुभारम्भराजिम रलवे स्टेशन से करेगे.सुबह साढ़े 10बजे करेगे.जानकारी के मुताबिक रायपुर-राजिम-राजिम मेमू पैसेंजरनई सेवा से यात्रियों को सुगम सुलभ और किफायती यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा.इस ट्रेन में कुल 5कोच होगे

.आज मिलेगी रेल यात्रियों को बड़ी सौगात

17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस मनाया गया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की गई. कई नई योजनाओं की शुरुआत भी आज से की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने विशेष आयोजन किया. इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच प्रांत की ओर से दरगाह हजरत सैयद शेर अली आगा बंजारी चौक वाले बाबा साहब में चादर चढ़ाई गई. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दरगाह में चादर चढ़ाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की दुआ मांगी.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दरगाह पर चढ़ाई गई चादर,

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 70 जनजातीय लोगों की घर वापसी कराई। कुई-कुकदुर में आयोजित समारोह में भावना बोहरा ने उनका पैर पखारकर स्वागत किया। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार के लिए जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया।विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियां मातृशक्ति, युवाशक्ति, आदिवासी समाज और किसानों के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं। अंत्योदय के संकल्प के साथ वे सभी वर्गों को देश की विकास यात्रा में सहभागी बना रहे हैं।

कवर्धा में 70 लोगों की घर वापसी..ईसाई धर्म छोड़ा
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments