Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छसुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों...

सुपर फास्ट:छसुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

छत्तीसगढ़ में पिछले लंबे समय से अपनी मांग को लेकर हड़ताल कर रहे NHM कर्मचारियों को लेकर अब सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ को पत्र लिखा है। जिसमें निर्देश दिया गया  है कि  सभी हड़ताली कर्मचारी 16 सितंबर तक अपनी ड्यूटी जॉइन कर ले.इतना ही नहीं सरकार ने साफ कर दिया है कि  हड़ताल पर अड़े कर्मचारी अगर ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे तो उन्हें बर्खास्त उनकी जगह नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यानी जो लोग अब तक काम पर लौटने में हिचकिचा रहे थे, उनके लिए नौकरी खतरे में पड़ सकती है।
कर्मचारियों बर्खास्त कर नई भर्ती करने का निर्देश,
अंबिकापुर सरगुज़ा संभाग के बलरामपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेनन के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है। एक पीड़िता की शिकायत पर आईजी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है औऱ मामला रायपुर का होने के कारण डायरी रायपुर पुलिस को भेज दी गई है।दरअसल याकूब मेनन रामानुजगंज में हेडक्वाटर डीएसपी के रूप में पदस्थ हैं, इनके खिलाफ रायपुर की रहने वाली एक महिला ने आईजी सरगुजा के समक्ष पहुंचकर एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है की याकूब मेनन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी उसके पास हैं। पीड़िता के द्वारा रायपुर पुलिस को कई बार की गई, मगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला रायपुर का होने के कारण डायरी रायपुर भेज दी।
लागा वर्दी में दाग! SDOP ने किया रायपुर की महिला से दुष्कर्म

एशिया कप 2025 में भारत से हार के बाद हाथ मिलाने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है. भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से इनकार किया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक को निलंबित कर दिया.एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद सूर्या ब्रिगेड ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. ये मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है. इस कंट्रोवर्सी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट काउंसिल (पीसीबी) ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक को निलंबित कर दिया है.पीसीबी का आरोप है कि उन्होंने हाथ मिलाने संबंधी विवाद पर कार्रवाई नहीं की.

भारत से हार की शर्मिंदगी बर्दाश्त न कर सका पाकिस्तान?

कोरबा के एस ई सी एल कुसमुडा खदान में जीएम कार्यालय के बाहर धरना दे रही महिलाओं के साथ लेडी बाउंसर की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यह वीडियो नीलकंठ नामक निजी कंपनी के बाउंसरों का है. वीडियो में बाउंसर  उंगली दिखाकर प्रदर्शनकारियों को हटने की बात कह रहे है  । प्रभावित भूस्थापित परिवार मुआवजा नौकरी और बसाहट समेत कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे थे, इस मामले में एसडीएम ने हस्तक्षेप किया है .उन्होंने भूस्थापित परिवारों की समस्याओं का समाधान एक हफ्ते में करने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री जैसी अग्रवाल ने इस घटना की निंदा की है उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।

लेडी बाउंसरों ने उगुली दिखाकर भूस्थापितों को हटने कहा

रायपुर के आदित्य फॅार्म हाउस में लेटनाइट पार्टी का आयोजन कर संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने वाले कारोबारियों पर आबकारी और पुलिस ने कार्रवाई की है। रविवार देर रात वीआईपी रोड स्थित निजी फॉर्म हाउस में हुक्का-शराब पार्टी कर रहे युवकों को पकड़ा गया है।पहली कार्रवाई आबकारी विभाग ने की। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि, आबकारी विभाग ने आरोपियों से 14 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान टीम में डीडी पटेल, विवेक श्रीवास्तव, अविनाथ थुल शामिल थे।आबकारी अफसरों की कार्रवाई के बाद रात डेढ़ बजे पुलिस की टीम पहुंची।पहली एफआईआर अवैध रूप से हुक्का पिलाने और दूसरी एफआईआर शासकीय कार्य में बाधा डालने पर दर्ज की गई है।

फॉर्म हाउस में पार्टी लिसकर्मियों-युवकों के बीच धक्का-मुक्की,VIDEO:

रेल टिकट की बुकिंग में धांधधी को रोकने के लिए अब भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. अगले महीने से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा.1 अक्टूबर 2025 से रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट केवल वही लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन हुआ है. यह नियम IRCTC की  वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर लागू होगा दरअसल, भारतीय रेलवे का मकसद टिकट रिजर्वेशन सिस्टम के दुरुपयोग को रोकना और असली यात्रियों को प्राथमिकता देना है. इसी कड़ी में पहली अक्टूबर से ट्रेन के …

भारतीयरेलवे का बड़ा ऐलान- अब तत्काल वाला नियम रिजर्वेशन टिकट पर भी,

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज से 3 दिन के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के जरिए रायगढ़ से भिलाई तक कांग्रेसियों के साथ पदयात्रा करेंगे। कई जिलों में मीटिंग भी लेंगे। कार्यक्रम को लेकर रूट चार्ट जारी किया गया है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि, देशभर में मतदाता सूचियों में की गई गड़बड़ियों और चुनाव निष्पक्षता कराने की मांग है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस रायगढ़ से भिलाई तक 16 सितंबर से 18 सितंबर तक तीन दिवसीय ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत पदयात्रा करेगी।

‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ पदयात्रा…आज से छत्तीसगढ़ में 3 दिन रहेंगे पायलट
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की से शराब के नशे में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस की पूछताछ में युवती ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए देह व्यापार चलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लड़की मूल रुप से बिलासपुर जिले की रहने वाली थी और पारिवारिक विवाद के बाद अपनी सहेली के यहां गई थी उसके बाद उसका अपहरण कर किया गया था।उसे रायगढ़ लाया गया और एक कमरे में बंद कर दिया गया।जिसके बाद लड़की की सहेली और मां ने मिलकर उसे देह व्यापार के कारोबार में धकेल दिया।

सहेली को शराब पिलाकर अलग-अलग युवकों से सेक्स कराया

छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में एक परिवार के पांच लोगों ने न्याय नहीं मिलने पर पुलिस के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की है। हालांकि पुलिस ने उन्हें समय रहते रोक लिया। इनमें दो महिलाएं, युवती और दो बच्चे हैं। ग्राम पंचायत पांगरी के रहने वाले परिवार का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उनकी निजी जमीन पर बनी दुकान को जबरन बंद करवा दिया।इसके साथ ही उनका सामाजिक बहिष्कार कराकर हुक्का-पानी तक बंद कर दिया है। बच्चों को स्कूल-मंदिर जाने से रोक रहे हैं। थाने में शिकायत के बाद न्याय नहीं मिलने से परेशान परिवार यह कदम उठाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मां ने बेटियों को जिंदा जलाने डाला पेट्रोल…VIDEO

छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में सोमवार को शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई है। शराब पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। उन्हें सारंगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां आधे घंटे के अंदर दोनों ने दम तोड़ दिया। जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका है। ममला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है। जानकारी के मुताबिक मनोज कश्यप और सूरज यादव दोनों बेहोशी की हालत में मिलने पर  आसपास के लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए दोनों को फौरन सारंगढ़ के एक अस्पताल लेकर पहुंचे ‌। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया लेकिन आधे घंटे में दोनों की सांसे थम गई। गौरतलब है कि पिछले साल जहरीले महुआ शराब पीने से बिलासपुर में सरपंच के भाई समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी।

शराब पीते ही दो युवक बेहोश.. आधे घंटे में दम तोड़ा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments