छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अंतिम संस्कार के समय युवक जिंदा लौट आया। दरअसल ससुराल गया बेटा 4 दिनों से लापता था। इसी दौरान पुलिस को डांगरिया नदी में एक युवक की लाश मिली। परिजनों ने टैटू और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान अपने लापता बेटे के रूप में कर शव को परिजन घर लेकर आए। उन्होंने अंतिम संस्कार की तैयारी तक करनी थी। तभी बेटा दरवाजा खोलकर घर के अंदर घुसा जिसे देख लोग भूत-भूत कर भागने लगे। बाद में पता चला कि परिजन किसी दूसरे युवक का शव घर ले आए थे। मामला बांकी मोगरा थाना क्षेत्र का है

अंतिम संस्कार के समय जिंदा लौटा बेटा
छत्तीसगढ़ में 16 हजार से ज्यादा NHM संविदा कर्मचारी नियमितीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 दिन से हड़ताल पर हैं। मंगलवार को कर्मचारियों ने जल सत्याग्रह कर विरोध जताया। नवा रायपुर में एक महिला कर्मचारी जल समाधि लेने तालाब में कूद गई। वहां मौजूद गोताखोरों ने उसे बचाया।दुर्ग के शीतला मंदिर तालाब में 150 से ज्यादा कर्मचारी “रघुपति राघव राजा राम” गाते हुए उतरे। बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी तालाब में उतरीं। सरगुजा में NHM कर्मियों ने चुनरी यात्रा निकाली। 240 फुट चुनरी के साथ यात्रा महामाया मंदिर पहुंची। उन्होंने कहा कि सरकार की सद्बुद्धि के लिए पूजा-अर्चना कर दीप जलाए गए हैं।
NHM कर्मियों का जल सत्याग्रह कूदी महिला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज बिलासपुर में राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर गरजे। इस दौरान बीजेपी सरकार पर जमकर आरोप लगाये। मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में वोट चोर, गद्दी छोड़ आमसभा में कांग्रेस के कई सीनियर नेता सचिन पायलट ने कहा कि हम ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान को पूरे प्रदेश में चलाएंगे। लोगों को जागरूक करेंगे। छत्तीसगढ़ में कई दिनों तक अभियान चलाया जाएगा और सरकार को मजबूर करेंगे कि हमारी बात सुनी जाए।” निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए। एक सवाल के जवाब में कहा कि 2028 का चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे। यहां व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है।
पायलट बोले वोट चोरों को जनता माफ नहीं करेगी
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद 9 सितंबर को कैबिनेट की पहली अहम बैठक दोपहर साढ़े तीन बजे आयोजित की गई। मंत्रालय, महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर आयोजित बैठक में सीएम साय समेत सभी 14 मंत्रियों ने पहली बार भाग लिया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके तहत सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 9 जून 2025 को विस्फोट शहादत को प्राप्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी स्नेहा गिरपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
साय कैबिनेट मीटिंग…शहीद ASP की पत्नी बनेंगी DSP
छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र में भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। दानीकुंडी निवासी मोहन यादव अपने खेत की ओर गया था। इस दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को वहां से भगा दिया। घायल युवक को मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पिछले एक महीने में भालुओं के कई हमले हुए हैं।इन हमलों में कई लोग घायल हुए हैं। मरवाही वन मंडल में भालुओं के हमले लगातार जारी हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
मरवाही में भालू का आतंक:खेत में काम कर रहे युवक के पेट और चेहरे पर चोट,
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उसके पास से 6 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि, उसमें क्या कुछ लिखा है इसका पता नहीं चल सका है।जानकारी के मुताबिक, जवान निलेश कुमार गर्ग, मध्य प्रदेश का रहने वाला था। अभी इंजरम में 219 बटालियन में पदस्थ था। सोमवार की रात करीब 10:30 बजे उसने आत्महत्या की है। फिलहाल, सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
छत्तीसगढ़ के भिलाई में जन्मदिन की पार्टी खूनी वारदात में बदल गई। सरकारी स्कूल परिसर में दोस्तों ने ही मिलकर युवक की पत्थर-ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। बर्थडे बंप मारने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। घटना नेवई थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, रोशन कुमार उर्फ बेंद्रा (20) सोमवार रात करीब 10 बजे दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने घर से निकला था। मरोदा स्टेशन कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में उसके परिचित नकुल जायसवाल का 17वां जन्मदिन मनाया जा रहा था।
जन्मदिन पार्टी में दोस्त को मार डाला
रायपुर के चर्चित तोमर बंधुओं की सभी पांच याचिकाओं पर हाईकोर्ट में एक साथ सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की सिंगल बेंच ने केस की सुनवाई एक सप्ताह के लिए टाल दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों से जुड़ी सभी पांच याचिका की एक साथ सुनवाई होगी। इस दौरान शासन ने शपथपत्र के साथ जवाब दिया है, जिसमें कहा है कि दोनों भाईयों का क्रिमिनल रिकार्ड हैं।आरोपियों के वकील ने पुलिस पर दबाव में कार्रवाई करने और आर्गेनाइज क्राइम के केस में फंसाने का आरोप लगाया। दोनों भाई 2 महीने से फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी से बचने वकील के माध्यम से दोनों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है।
तोमर-ब्रदर्स की पांच याचिकाओं पर एक साथ होगी सुनवाई
भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल उठाए। हंगामा बढ़ा तो पार्टी ने जीत निशोदे को युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पद से हटा दिया।भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने जीत को पद से हटाने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया है। अश्लील वीडियो को लेकर कांग्रेस ने कहा कि अब भाजपा को बताना चाहिए कि क्या उसका यही चरित्र है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने कहा- भाजपा जो परंपरा और संस्कारों की बात करती है,बीजेपी के यही संस्कार है
भोपाल भाजपा युवा मोर्चा नेता का अश्लील वीडियो
एक बार फिर एक कपल का रोमांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं की ट्रेन की बर्थ पर एक कपल लेटा हुआ है और रोमांस कर रहा है । जिसका वीडियो पास बैठे ही किसी यात्री ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।ट्रेन के बर्थ में कपल्स का रोमांस करते हुए वीडियो सामने आ रहे हैं। एक के बाद एक इस तरह के वीडियो आने से सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे शर्मनाक बताया है, तो कई ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं।

