रायपुर-राजधानी रायपुर में गणेश झांकियों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है।। इस बार भी शारदा चौक से झांकियों को टोकन दिया गया। झांकियां तेलघानी नाका, राठौर चौक और तात्यापारा से आकर शारदा चौक में रुकी, फिर एक-एक कर आगे बढ़ रही हैं।
ये सभी झांकियां जयस्तंभ चौक से मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा होते हुए महादेव घाट तक पहुंचेंगी। इस साल भी अलग-अलग थीम पर झांकी तैयार की गई है। इस दौरान कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। कई सड़कें जाम हैं।
झांकी में इस बार ऑपरेशन सिंदूर और राफेल की झलक देखने को मिली। रायपुर की सड़कों पर राफेल विमान दिखाई दे रहा है। एक झांकी में बप्पा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक परिधान में दिखाई दिए। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। क्राइम रोकने ड्रोन से निगरानी की जा रही। साथ ही तेज आवाज वाले DJ जब्त करने के भी निर्देश हैं।





