रायपुर-छत्तीसगढ़ में मितानिन बहनों ने नियमितिकरण और वेतन से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। राजधानी रायपुर में होने वाले प्रदेशव्यापी हड़ताल में शामिल होने जा रही गरियाबंद की मितानिन बहनों को प्रशासन ने रोक दिया।
इससे नाराज मितानिन बहनों ने नेशनल हाईवे-130 पर तिरंगा चौक के पास चक्काजाम कर दिया। हंगामे के बाद उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। लेकिन 20 किलोमीटर आगे पोड़ के पास उन्हें फिर से रोक दिया गया। इसके बाद मितानिन बहनों ने दोबारा हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।मितानिनो ने पंदुका से आगे पोड गाव में स्टेट हाइवे में चक्काजाम किया है.जहा मितानिने नारेबाजी कर रही है ..चक्का जाम के चलते वाहनों की लम्बी कतारे लग गई है .
दूसरी तरफ धमतरी जिले की मितानिनों ने रायपुर-भखारा मार्ग में चक्का जाम कर दिया है। सेमरा चौक में सभी लोग धरने पर बैठ गई हैं। सभी मितानिने आंदोलन में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहीं थी। मितानीनोने आज नवा रायपुर में सीएम हाउस का घेराव करने आव्हान किया गया था । 75 हजार मितानिन दीदियां इकट्ठा होंगी। मितानिन दीदियों को जिले में ही रोका जा रहा है। जिसके कारण वे जिले से बाहर ही नहीं निकल पा रही हैं।
मितानिन बहनों का कहना है कि वे अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने रायपुर जा रही थीं। प्रशासन बार-बार उन्हें रोककर आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल तैनात किया है।मितानिन बहनों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें रायपुर तक नहीं पहुंचेंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

