प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित ग्रामीण महिला को स्वालंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तिल्दा नेवरा ब्लॉक के साकरा-कोटा और टंडवा ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के लिए मंजूरी भी मिल गई है।
तिल्दा-नेवरा ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्रीय विधायक और मंत्री टंक राम वर्मा के अनुशंसा पर 3 ग्राम पंचायतो में महतारी सदन के निर्माण को मंजूरी मिली है।साकरा कोटा और टडवा ग्राम पंचायत में हर महतारी सदन के लिए 30 लख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है .यह स्वीकृति साल 2025-26 की योजना के तहत मिली है। मंत्री टैंक राम वर्मा ने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर आग्रह किया था। महतारी सदन का निर्माण 2500 वर्ग फुट क्षेत्र में किया जाएगा। इसमें कैमरा शौचालय बरामदा हाल किचन और स्टोर रूम जैसी बुनियादी सुविधा होगी। पानी की व्यवस्था के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा .
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार दिवारी का निर्माण भी किया जाएगा यह पहला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित है इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वालंबी और आत्मनिर्भर बनाना है महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध होगी यह केंद्र महिलाओं को रोजगार और कामकाज के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करेगा।

