Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश विदेश की 10 बड़ी...

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश विदेश की 10 बड़ी खबरें

रायपुर: राजधानी के एक पॉश इलाके गैलेक्सी आईलैंड सोसाइटी में रविवार रात नशे में धुत दो युवतियों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी युवतियों किरण सिंह राजपूत और रेशमा किरण ने न केवल सोसाइटी परिसर में तोड़फोड़ की बल्कि सोसाइटी अध्यक्ष राजेश सिंह पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया..। घटना के दौरान गाड़ियों और घर के शीशों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

राजधानी में नशेड़ी युवतियों की दंबगई.सोसाइटी पर चाकू से हमला

छत्तीसगढ़ की साय सरकार की कैबिनेट बैठक 30 जून को होने जा रही है। इससे पहले 29 जून की शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंच गए।कयास लगाए जा रहे हैं कि सीनियर IAS मनोज पिंगुआ छत्तीसगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी बनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से इस मुलाकात को देखा जा रहा है।

मनोज पिंगुआ बनाए जा सकते हैं चीफ सेक्रेटरी

तिल्दा नेवरा के एक कारोबारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.। बताया जाता है स्टेशन चौक केसरवानी मोहल्ले में रहने वाला सुरेश केसरवानी रविवार को साप्ताहिक बाजार सिलयारी  सामान बेचने गया हुआ था।रात को वो अपनी एक्सेल से तिल्दा वापस  लौट रहा था. तभी टंडवा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसको ठोकर मार दी. जिससे वह अनियंत्रित होकर मवेशी से टकरा कर सड़क पर गिर गया जिससे उसके सिर पर आई गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तिल्दा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से तिल्दा के  कारोबारी की मौत

देशभर में बहुचर्चित ‘बाइक बोट स्कीम’ ठगी केस की जांच में रायपुर पुलिस की भी एंट्री हो गई है। राजस्थान जेल में बंद 3 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लाकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने 2800 करोड़ से ज्यादा की रुपए की ठगी की है। पीड़ितों में रायपुर निवासी अखिल कुमार बिसोई भी शामिल है। 2019 में अखिल कुमार बिसोई ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कि उत्तर प्रदेश की कंपनी मेसर्स गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के डायरेक्टर संजय भाटी, सचिन भाटी और अन्य लोगों ने मिलकर ठगी की है ।

‘बाइक-बोट-स्कीम’ से 2800 करोड़ की ठगी

रायपुर के तिल्दा ब्लाक के खरोरा थाना क्षेत्र के बेल्दार सिवनी गांव तिन दिन पहले 10 वीं की छात्रा की चाकू और पत्थर से हमला कर की गई हत्या का आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहार है जबकि वारदात से पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें लड़की एक लड़के के साथ बाइक पर बैठी नजर आ रही है….।नाबालिग मुस्कान धीवर (16) अपने दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर के साथ निकली थी। साहिल सुहेला के सकलोर का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

10वीं की छात्रा का मर्डर…CCTV फुटेज में दिखा संदेही

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोग हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर चिली स्प्रे छिड़ककर भाग गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा के एक घर में पुरुषों, महिलाओं और नाबालिग बच्चों को बुलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। हिंदू जागरण मंच के लोगों की भीड़ को देखकर बाहर से आए कुछ लोग भाग निकले।

धर्मांतरण पर बवाल…चिली स्प्रे छिड़ककर सभा से भागे लोग

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक युवक को उसके 4 दोस्तों ने मिलकर धारदार हथियार से काटकर मार डाला। मर्डर के बाद हाथ-पैर बांधकर नदी में डाल दिया..। युवक के सीने पर घाव के करीब 15 निशान मिले हैं..। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है..।मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दशरथ वर्मा  डबरी पारा के वार्ड क्रमांक 2 का निवासी था। पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे मर्डर को लेकर पूछताछ जारी है।

4 दोस्तों ने धारदार हथियार से युवक को काट डाला

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-दरिमा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार इनोवा बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं और एक बच्चे को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार के ड्राइवर और सवार युवकों की बेदम पिटाई कर दी। उग्र भीड़ ने कार को बीच सड़क पर पलट दिया और जमकर तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना मिलने पर सरगुजा ASP और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

बेकाबू इनोवा दुकान में घुसी, उग्र भीड़ ने की तोड़फोड़

भोपाल में एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। इस दौरान दो बाइक से आए 6 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दो गोलियां युवक के सिर और पेट में लगी। उसकी मौत हो गई।घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र के लीलाधर कॉलोनी में शनिवार देर रात की है। मृतक का नाम अमित वर्मा (22) है। हत्या का आरोप कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके साथियों पर हैं।नसीम स्वयं को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताता है।

भोपाल में सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या

अगर आप भारतीय रेल (Indian Rail) से सफर करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, अब टिकटिंग और रिजर्वेशन प्रक्रिया में व्यापक सुधार की दिशा में .कदम उठाने के लिए Indian Railway लगातार बड़े कदम उठा रही है. 1 जुलाई से जहां तत्काल टिकट बुकिंग के रूल चेंज होने वाले हैं, तो वहीं अब रेलवे बोर्ड के उस.प्रपोजल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ( ने सहमति जताई है, जिसमें ट्रेन छूटने के आठ घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार..

अब 4 नहीं… ट्रेन छूटने के 8 घंटे पहले ही तैयार होगा चार्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments