Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार सुबह यूपी के मेरठ जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। धारदार हथियार से एक युवक का गला काटा, फिर शव को सूटकेस के अंदर डाला और सीमेंट का मोटा प्लास्टर चढ़ा दिया। मामले में पुलिस ने रिटायर्ड एएसआई के बेटे पेशे से वकील अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।मृतक युवक की पहचान किशोर पैंकरा के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली फरार हो गए थे।

रायपुर में रिटायर्ड ASI के बेटे-बहू ने किया मर्डर

रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड में एक नया CCTV वीडियो सामने आया  है। इसमें आरोपी लाश को बिल्डिंग से उतारकर बाहर ले जाते दिख रहे हैं। बिल्डिंग में रहने वाले एक युवक ने इसे खुद देखा भी।युवक ने बताया कि, मेरे सामने ही हत्यारों ने पेटी को लिफ्ट से उतारकर घसीटा, फिर कार में रखा। जब लिफ्ट में बदबू फैल गई तो मुझे शक भी हुआ। फिर उसने गार्ड को सूचना दी। लाश ले जा रहे लोग मुंह में कपड़ा बांधे हुए थे।

रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड का नया CCTV VIDEO

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक हेडमास्टर सरकारी स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा और साथ में कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब भरकर ले आया फिर क्लास में ही पैग बनाकर पीने बैठ गया। इसी दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक को शराब पीते रंगे हाथ पकड़ लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है।मामला  डौंडी ब्लॉक के ग्राम चिपरा स्थित प्राथमिक शाला का है .शराबी प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर इसी स्कुल में पदस्थ है ..शिकायत पर  उनका ब्लड सैंपल भी लिया गया है,

कोल्डड्रिंक की बॉटल में शराब भरकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर..

पाली में 17 साल की लड़की से ढोंगी बाबा ने रेप किया। घरवालों ने बाबा को पकड़ लिया और उसके पैर तोड़ दिए। परिजनों के मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को अरेस्ट कर लिया। पुलिस स्ट्रेचर पर बाबा को कोर्ट में पेश करने ले गई। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। SHO राजेंद्रसिंह ने बताया- एक धार्मिक स्थल पर जालोर के शांतिपुरा निवासी ईश्वर उर्फ दाता पिछले पांच साल से पूजा-पाठ करता है  एक महिला 8 साल के बेटे को बीमारी होने पर बाबा के पास इलाज कराने आई। मामला जेतपुर इलाके का है।

पाली में बाबा ने नाबालिग से रेप किया:लड़की के घरवालों ने आरोपी के पैर तोड़े

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक राहगीर की बेरहमी से पिटाई की गई। तीन युवकों ने मिलकर एक युवक को कुल्हाड़ी से मारा। इसका वीडियो भी सामने आया है। पिटाई के बाद युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर गया।.मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है सकर्रा गांव में दशगात्र कार्यक्रम था, यहीं आरोपी बाइक से पहुंचे थे। वहीं घायल भूपेंद्र घर से पैदल निकला था, इस बीच साइड मांगने पर 3 युवकों के साथ कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया।

राहगीर की कुल्हाड़ी से बेदम पिटाई.:VIDEO

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कार 25 फीट नीचे नहर में गिर गई कार में 5 लोग सवार थे..। बरमपुर के पास राहगीरों की मदद से सभी यात्रियों को कार से बाहर निकाला गया इनमें 3 को गंभीर चोट आई है..।मामला सर्वमंगला चौकी का है। बताया जा रहा है सभी जांजगीर से दीपका जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार एक ट्रक से बचने की कोशिश में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वे लोग सीधे नहर में गिर गए। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई

25 फिट नीचे नहर में गिरी कार, 3 गंभीर

कोरबा जिले में 9 साल की बच्ची से रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। 23 जून को आरोपी संजीव गुप्ता (54 साल) मासूम को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और अनैतिक कृत्य को अंजाम दिया है। बच्ची ने घर आकर मां को बताया कि अंकल ने उसके साथ बैड टच किया है।मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। संजीव अपने एक परिचित के घर आया था। मां घर पर काम कर रही थी और बच्ची बाहर खेल रही थी। तभी वह मासूम को सुनसान जगह पर ले गया और अश्लील हरकतें कीं।

मासूम बोली- अंकल ने बैड टच किया

मध्य प्रदेश के गुना में कुएं में गिरे बछड़े को निकालने उतरे 6 लोगों में से पांच की मौत हो गई…। एक युवक हादसे से पहले खुद कुएं से बाहर आ चुका था। घटना धरनावदा गांव में  हुई।सूचना मिलने पर एसपी अंकित सोनी, GAIL की CISF यूनिट, SDERF समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरी और खटिया और रस्सी के सहारे 5 लोगों को कुएं से निकाला।

कुएं में गैस रिसी, 5 लोगों की मौत

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल के बीच जंग थमने का ऐलान किया और उम्‍मीद जताई कि अब ये दोनों देश सीजफायर का उल्‍लघंन नहीं करेंगे. इस ऐलान का असर ग्‍लोबली देखने को मिला है. Gold-Silver से लेकर शेयर बाजारों पर इसका असर पड़ा है. भारतीय शेयर बाजार, जहां तेजी पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर Gold Silver के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि शेयर बाजार बंद होने के समय ही ये खबर आई कि इजरायल और ईरान ने सीजफायर का उल्‍लघंन किया है, लेकिन फिर भी सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है.

Gold Rate: सोने के दाम में बड़ी गिरावट.

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. भारत के 371 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने बेन डकेट और क्राउली के बाद रूट की सराहनीय पारी के दम पर आसानी से चेज कर लिया. बुमराह, सिराज और जडेजा जैसे दिग्गजों से सजी भारतीय गेंदबाजी पूरे मुकाबले में विकेट के लिए तरसती रही. आखिरकार 5 मैचों की सीरीज में मेजबान टीम अब 1-0 से आगे है.

इंग्लैंड ने 5 विकेट से भारत को हराया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments