Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़तिल्दा किरना में ठेकेदार और साथियों के साथ मारपीट:कर किया चाकू से...

तिल्दा किरना में ठेकेदार और साथियों के साथ मारपीट:कर किया चाकू से हमला.. 3 आरोपी गाए जेल .2 फरार

तिल्दा नेवरा,के पास एक गाव में ठेकेदार के अंडर में बिजली केबल वायर लगाने का  काम करने वाले कर्मी की किरना गाव के रहने वाले 5युवको ने मिलकर जमकर पिटाई कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया..पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है..

जानकारी के मुताबिक आशिक मंडल  ठेकेदार सुनील पटेल के अंडर में बिजली केबल वायर लगाने का काम करता है..  ग्राम किरना, सिलपट्टी, हथबंदकला में ठेकेदार का काम चल रहा है। प्रार्थी अपने साथी के साथ सामान खरीदने पैदल ग्राम किरना की ओर जा रहा था तभी बाइक सीजी 04 पी.एफ. 0633 में तीन युवक आए और प्रार्थी से कहा जा रहे हो कहकर पूछकरदोनों के साथ   गाली गलौज कर मारपीट करने लगे, मारपीट की जन्केइ  ठेकेदार सुनील पटेल  को मिली  तो वह अपने साथी तथा ठेकेदार के साथ  उन लडको के पास गया तो वे  गाली गलौज करते हुये अपने एक अन्य साथी को फोन कर बुला लिये और सभी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तभी एक साथी ने धारदार चाकू से ठेकेदार सुनील पटेल को तू ज्यादा नेता बनता है कहकर उसकी हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया..मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद  तिल्दा पुलिस ने 5 आरोपियो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य दो साथी अजय उर्फ छोटू पाल एवं छोटू निवासी रायपुर के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार करना  बताया.पुलिस ने  मारपीट करने में उपयोग किया गया 1 न डण्डा बाइक जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया न्यायालय ने हरीश निषाद,पूरन यादव दुर्गेश पाल तीनो को जेल भेज दिया .. शेष दो आरोपी अजय उर्फ छोटू पाल एवं छोटू निवासी रायपुर घटना के बाद से फरार है जिनकी पतासाजी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी एवं सायबर सेल की मदद से की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments