छत्तीसगढ़ के रायपुर में बड़ी पेटी के अंदर सूटकेस में एक युवक की लाश मिली है। किसी ने मारकर लाश सूटकेस में डाला, फिर उस पर सीमेंट डाल दिया। उसके बाद उसे बड़ी पेटी में भर दिया। घटना डीडी नगर थाना इलाके के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की है।मामले की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल शव की पहचान नहीं पाई है।वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि, प्रदेश में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है।

रायपुर में सूटकेस में मिली युवक की लाश
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला और उसके दो बच्चों के शव रेत में दफन मिले हैं। आशंका है कि पारिवारिक विवाद या अवैध संबंध के चलते हत्या की गई है। गांव के ही युवक ने तीनों की मर्डर करने की बात कबूल की है, लेकिन अब वो फरार है।जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान सुभद्रा बाई 36,साल बेटी 11 और बेटा 6साल के रूप में हुई , जो साजबहार गांव के रहने वाले थे। मामला तपकरा थाना इलाके के उतियाल नदी किनारे का है।
नदी किनारे रेत में दफन मिले मां-दो बच्चों के शव
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुएं में मिली महिला और बच्चे की लाश मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का विधवा महिला के साथ अवैध संबंध था। महिला का एक आठ साल का बच्चा भी था। लेकिन युवक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। महिला लगातार उस पर शादी करने और अपने बेटे को साथ रखने का दबाव बना रही थी।इससे परेशान होकर युवक ने अपने चचेरे के साथ मिलकर उसकी और बच्चे की हत्या कर दी।
विधवा से बोला मैं तुमसे शादी कर लूंगा
राजनांदगांव के बसंतपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त ईमेल के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि बैंक के खाताधारकों ने साइबर अपराध से जुड़ी 7,लाख 77,हजार 599 रुपए की धोखाधड़ी में मदद की..।पुलिस ने पहले तुमडीबोड निवासी 25 वर्षीय तौहिद खान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर डोंगरगांव निवासी 37 वर्षीय दिगंत अवस्थी उर्फ लाला को गिरफ्तार किया गयाहै ।
साइबर क्राइम में अकाउंट किराए पर देने वाले दो गिरफ्तार
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मिरौनी डैम में सोमवार को एक 10 वर्षीय बच्ची नदी के तेज बहाव में बह गई। बच्ची की पहचान ओमी बंजारे के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ डैम में नहाने आई थी।परिवार के सामने ही बच्ची नदी की तेज धार में बह गई। परिजनों ने मदद के लिए आवाज लगाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोसर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश के लिए बैराज का गेट भी बंद कर रेस्क्यू टीम द्वारा अप्र्ष्ण शुरू किया गया.
सारंगढ़ के मिरौनी डैम में डूबी 10 साल की बच्ची
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आकाश राव गिरिपंजे के परिजनों से मुलाकात की. आकाश राव सुकमा के कोंटा में नक्सलियों के IED विस्फोट में शहीद हो गए थे.अमित शाह ने कहा मोदी सरकार 31 मार्च, 2026 तक नक्सलमुक्त भारत बनाकर सभी अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने की दिशा में आगे बढ़ रही है.”उन्होंने नवा रायपुर में उसूर और गंगालूर के युवाओं से भी मुलाकात की.
अमित शाह ने IED विस्फोट में शहीद पुलिस अधिकारी के परिवार से मुलाकात की
ईरान ने एक बार फिर दोहराया है कि वह अपने परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों का जवाब जरूर देगा, साथ ही उसने इजरायल के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमलों की एक नई श्रृंखला शुरू कर दी है. ईरानी सशस्त्र बलों के नए चीफ ऑफ स्टाफ अब्द अल-रहीम मौसवी ने सोमवार सुबह एक बयान में कहा कि अमेरिका ने फोर्डो,नतांज और इस्फहान परमाणु स्थलों पर हमला करके ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है और स्पष्ट रूप से इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ा है.
अमेरिका को माकूल जवाब देंगे.ईरानी सेना प्रमुख ने US को दी खुली चेतावनी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन केएल राहुल ने कमाल का खेल दिखाते हुए अपना 9वां टेस्ट शतक पूरा किया। केएल राहुल ने की दमदार पारी से टीम इंडिया की लीड 300 रन के पार पहुंच गई है। इसके इस शतकीय पारी के साथ ही केएल राहुल इंग्लैंड में तीन टेस्ट शतक लगाने वाले पहले एशियाई सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विजय मर्चेंट और तमीम इकबाल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम इंग्लैंड में दो-दो शतक हैं।
1 शतक और कई रिकॉर्ड, केएल राहुल ने हेडिंग्ले को हिला डाला,
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री 17 दिन के विदेश दौरे पर हैं। ऑस्ट्रेलिया और फिजी में तीन दिनों की हनुमंत कथा के बाद वे न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। यहां ऑकलैंड में उनकी कथा चल रही है।ऑकलैंड में धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर पहुंचे। उन्होंने कथा से पहले मंच से भारतीय समुदाय के साथ राष्ट्रगान गाया। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी पुस्तक भेंट की।
न्यूजीलैंड में बाबा बागेश्वर से मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन
ईरान ने कतर में स्थित अमेरिकी ठिकानों की ओर 6 मिसाइलें दागी हैं. AXIOS रिपोर्टर ने एक इजरायली अधिकारी के हवाले से यह दावा किया है. इस हमले को अमेरिका पर ईरान की जवाबी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, खासकर ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद
ईरान का जवाबी हमला, कतर के दोहा में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना h
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के एक महीने बाद ही अपने पति को खाने में कीटनाशक मिलाकर दे दिया। दुल्हन पहले भी पति को मारने की तीन बार कोशिश कर चुकी थी, लेकिन चौथी बार में वह सफल रही। पुलिस ने युवती को पकड़ कर जेल भेज दिया है।22 साल के बुद्नाथ की शादी 11 मई को बलरामपुर के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की सुनीता से हुई थी।
पति की जान लेने के लिए तीन अटेम्प्ट,

