छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के ग्राम सारना बहाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । यहाँ सांड के हमले से एक महिला की मौत हो गई..दरअसल . बीच रास्ते में 2 सांड लड़ रहे थे..। तभी महिला वहीं से गुजर रही थी .उसी वक्त एक सांड महिला की तरफ दौड़ गया और उसे पटककर मार डाला..। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

गरियाबंद जिले में सांड के हमले से एक महिला की मौत हो गई..।मैनपुर ब्लॉक के ग्राम सारनाबहाल में बीच रास्ते में 2 सांड लड़ रहे थे..। तभी महिला वहीं से गुजर रही थी..। उसी वक्त एक सांड महिला की तरफ दौड़ गया और उसे पटककर मार डाला। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।जिसमें देखा जा सकता है कि सांड के हमले के बाद पीलाबुड़ू सड़क पर फेंका गई। पेट और सीने में गहरी चोट आने के कारण मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया…। , घटना महिला के घर के पास की है, बताया जाता है महिला सामान लेने दुकान गई थी और लौट रही थी…। जब घर के पास पहुंची तो सामने सड़क पर मवेशी लड़ रहे थे जिसे देख महिला तेजी से भागने की कोशिश की तभी एक सांड ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया…। जिस समय सांड ने हमला किया उस समय वहां और भी लोग व बच्चे मौजूद थे, वे स्थिति को देखते हुए सेफ जगह चले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड के अटैक से महिला के पेट और सीने में गंभीर चोटें आने से वहीं पर वह बेसुध होकर गिर पड़ी घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । जानकारी के मुताबिक, पीलाबुड़ू की शादी 7 साल पहले हुई थी। तीन साल पहले पति ने आत्महत्या की थी…..। तब से वह मायके सरना बहाल में रहती थी।इस घटना के बाद एक बार फिर आवारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार चेताया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब मांग उठ रही है कि जिम्मेदार विभागों पर कार्रवाई हो और आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए योजना बने।

