Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़DSP की पत्नी का नीली बत्ती वाली कार पर स्टंट.:बोनट पर बैठकर...

DSP की पत्नी का नीली बत्ती वाली कार पर स्टंट.:बोनट पर बैठकर मनाया जन्मदिन

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पदस्थ एक DSP की पत्नी का नीली बत्ती लगी कार की बोनट पर बैठकर जन्मदिन मनाने का वीडियो सामने आया है…। वायरल वीडियो में महिला कार की फ्रंट बोनट पर बैठी नजर आ रही है..। वहीं अन्य युवतियां भी खतरनाक ढंग से उसी कार में सवार हैं।

वीडियो कथित रूप से अंबिकापुर के सरगवां पैलेस होटल के पास का बताया जा रहा है, जहां गाड़ी के बोनट पर केक सजाकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया गया..। बताया जा रहा है कि वीडियो में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 12वीं बटालियन में तैनात डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी हैं।

जन्मदिन पर बोनट पर बैठीं डीएसपी की पत्नी

वहीं इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा कि डीएसपी की पत्नी होने के अलग फायदे हैं, आपके लिए नियम कायदे नहीं हैं….। क्या पुलिस अधिकारियों के परिजन कानून से ऊपर हैं? और क्या इस मामले में विभागीय कार्रवाई होगी या मामला रसूख के साए में दब जाएगा?

बर्थडे सेलिब्रेशन के वायरल वीडियो में जिस नीली बत्ती वाली गाड़ी में DSP की पत्नी और उसकी सहेलियां सवार हैं, उस गाड़ी का नंबर CG 15 EF 3978 है। यह सरगुजा पासिंग का निजी वाहन है, जिसमें DSP द्वारा नीली बत्ती लगाई गई है।

वीडियो में गाड़ी के गेट पर अन्य युवतियां खतरनाक तरीके से लटकी हुई दिखाई दे रही हैं। DSP की पत्नी का अंबिकापुर में मायके है और वह बर्थडे मनाने अंबिकापुर आई थीं। इसी दौरान स्टंट का वीडियो बनाकर वायरल किया गया।

कांग्रेस ने कहा- इनके लिए नियम नहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक से इस वीडियो को पोस्ट किया है। छत्तीसगढ कांग्रेस ने लिखा कि हाईकोर्ट लगातार ऐसे मामलों में फटकार लगा रहा है। ऐसा कृत्य करने पर युवाओं को छपरी बताया जाता है।

लेकिन छत्तीसगढ़ में पदस्थ डीएसपी की धर्मपत्नी होने की कई फायदे हैं, आपके लिए कोई नियम कायदे नहीं हैं। नीली बत्ती के दरवाजे खुले हैं। बोनट पर मेम साहब सवार हैं। यातायात नियमों में माचिस मारकर रुतबे का केक काटा जा रहा है।”

कहां का है वीडियो, इसकी तस्दीक नहीं- ASP वहीं मामले में जब सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वीडियो देखा है। वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। डीएसपी सरगुजा में पोस्टेड नहीं हैं। इसलिए वे इस संबंध में कोई कमेंट नहीं करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments