.रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार ने आज सुबह 3 महिलाओं को रौंद दिया इनमें एक महिला की मौत हो गई।, पुलिस के मुताबिक, टक्कर लगते ही प्रिया साहू 30 साल करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरी। जिससे उसका सिर फट गया और अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। इस एक्सीडेंट में दो ज महिलाए रिया बंजारे और ललिता साहू भी घायल हो गई हैं..सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक्सीडेंट के बाद से कार चालक फरार है।।घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी अनुसार कार तेलीबांधा के मुख्य सड़क पर शहर से हाईवे की तरफ जा रही थी। तेलीबांधा ब्रिज के पास तीन महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान पीछे से एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार आईं और उन्हें चपेट में ले लिया।प्रिया साहू (30), रिया बंजारे और ललिता साहू साथ में थे। कार से टक्कर लगते ही प्रिया उछलकर दूर जा गिरी। सड़क पर गिरते ही उसका सिर फट गया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा एक रिया बंजारे के सिर पर भी गंभीर चोटें आई है। वहीं ललिता साहू के पैर और शरीर में चोटें आई है।
बताया जा रहा है कि महिलाएं तेलीबांधा इलाके के गली नंबर 5 में किराए से रहती है। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद तेलीबांधा पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है….।

