SAS damad love story part 2: बस्ती। सास पर आया होने वाले “दामाद” का दिल.. टूटी शादी तो सास को लेकर हो गया फुर्र..

वीसीएन टाइम्स
4 Min Read

बस्ती: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कुछ समय पहले सामने आई ‘सास-दामाद’ की प्रेम कहानी अभी लोगों की जुबां पर थी कि अब ऐसा ही एक और मामला Basti जिले से सामने आया है। यहां दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक महिला अपने ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है। हैरानी की बात यह है कि इस प्रेम कहानी की शुरुआत भी मोबाइल बातचीत से ही हुई थी। चार महीने पहले जिस युवक की सगाई गोंडा जिले की एक लड़की से हुई थी, वह अब उसी लड़की की मां के साथ फरार हो गया है। परिजन हैरान हैं, पुलिस परेशान और गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म..नमस्कार मैं हूं अंकिता दुबे औरआपने देखना शुरू कर दिया है,VCN Times.

एंकर…सोशल मीडिया के इस युग में हम जीतनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं उतनी ही तेजी से रिश्तों की मर्यादा भी खत्म होते जा रही है। लोग न तो उम्र का लिहाज कर रहे हैं और न तो जन्म के बंधन को मान रहे हैं। जी हां हाल ही में उत्तर प्रदेश से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जो रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। बीते दिनों देखा गया था कि अलीगढ़ में सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी। इस मामले को लेकर जमकर बवाल मचा था। वहीं अब उत्तर प्रदेश से ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

वाईस]दरअसल ये मामला बस्ती जिले के दुबैलिया इलाके का है, जहां रहने वाले लड़के का गोंडा जिले की युवती से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के 4 महीने बाद युवक-युवती की शादी होनी थी। रिश्ता तय होने के बाद युवक-युवती में बातचीत होने लगी। वहीं, इस दौरान युवती की मां भी अपने होने वाले दामाद से बात करने लगी। लेकिन घर वालों को इस बात की जरा भी आशंका नहीं थी कि बेटी से ज्यादा मां अपने दामाद की करीबी बन जाएगी। हालांकि सास-दामाद के अफेयर की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया।

वाईस] रिश्ता टूटने के बाद युवती की शादी कहीं और तय कर दी गई, जहां मई में दोनों की शादी होनी थी। दूसरी ओर युवती की मां की अपने पहले होने वाले दामाद से लगातार बातचीत जारी था। इस बीच दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला कर लिया और तीन दिन पहले दोनों फरार हो गए। हालांकि महिला के घर से गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। फिलहाल परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश कर रही है।
एंकर पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। युवक और महिला की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मोबाइल लोकेशन खंगाली जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि बस्ती की यह घटना हाल ही में अलीगढ़ के मामले से काफी मिलती-जुलती है। वहां भी एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी। वहां भी सगाई के बाद लड़की की मां और दामाद के बीच बातचीत शुरू हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई थी। अलीगढ़ मामले की तरह ही बस्ती में भी परिवार और समाज को गहरी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *