Homeछत्तीसगढ़यात्रियों से भरी पिकअप नहर में गिरी..2 बच्चे, 3 महिलाएं, लापता:सभी...

यात्रियों से भरी पिकअप नहर में गिरी..2 बच्चे, 3 महिलाएं, लापता:सभी सक्ती से कोरबा छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है ,,,बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटकर नहर में गिर गई पिकअप में सवार दो बच्चे और तीन महिलाएं नहर के तेज बहाव में बह गई है। पिकअप के नहर में गिरने के बाद पांच लोगों ने तो किसी तरह अपनी जान बचा ली है लेकिन बाकी का अभी पता नहीं चल पाया है… पिकअप में कुल 12 लोग सवार थे हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है,,

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 12 लोगों से भरी पिकअप नहर में गिर गई। 5 लोग लापता हैं। - Dainik Bhaskar

जानकारी के मुताबिक शक्ति जिले से 12 लोग पिकअप पर सवार होकर कोरबा जा रहे थे ..इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलटते नदी में गिर गई.. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कई लोग नदी में गिरे लोगों को बचाने में जुट गए इसी बीच हादसे की जानकारी कोरबा पुलिस को दी गई..हादसे की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं सती नगर सेवा के गोताखोरों के साथ पुलिस की टीम रेस्कू में जुटी है बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के पास मौजूद है..सिंचाई विभाग को नहर में पानी कम करने की सूचना दी गई है।

जेसीबी की मदद से पिकअप को नहर से निकाला गया।

बताया जाता है कि सभी लोग शक्ति जिले के रेड़ा गांव से निकले थे वे कोरबा जिले के मुकुंदपुर छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे …पिकअप वाहन में करीब 12 लोग सवार  थे ..हादसे के बाद कुछ लोग तैर कर बाहर भी आ गए पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि पिकअपवाहन  में जो लोग खड़े थे वही पानी में डूबे हैं… पानी में डूबे पांच लोगों की तलाश जारी है.. दरअसल यह हादसा कोरबा और शक्ति जिले के बॉर्डर पर हुआ है ऐसे में गोताखोरों की टीम शक्ति जिले के ग्राम नागदा भी रवाना हुई है… वहां भी नहर में डूबे लोगों को तलाश की जा रही है,, वही नहर से पिकअप वाहन को निकाल लिया गया है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments