जशपुर जिले से रिश्तो को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है.. जिसमें नाबालिग की बड़ी मां एक युवक को घर बुलाकर, नाबालिक के कमरे में भेजती और उनके साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी,पुलिस ने आरोपी के साथ उसकी बड़ी मां को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
जशपुर-छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग लड़की से एक युवक पिछले 3-4 महीने से कई बार रेप करता रहा । वारदात में नाबालिग की बड़ी मां भी साथ देती रही…।नाबालिग की बड़ी माँ आरोपी को घर बुलाकर रेप करने भेजती थी कमरे में कहती थी अच्छा लड़का है, इसी से तुम्हारी शादी करा दूंगी, किसी को मत बताना… आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया तो नाबालिग बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन बगल के कमरे में सो रहे नाबालिग की बड़ी मां बचाने नहीं आई।
दरअसल, पिछले साल पीड़िता की बड़ी मां ने राहुल नाम के लड़के को घर बुलाया था, जिससे नाबालिग की पहचान कराई। पीड़िता की बड़ी मां आरोपी राहुल को बार-बार फोनकर घर बुलाती थी। इसी बीच 24 दिसंबर 2024 की रात लगभग 11 बजे आरोपी फिर आया।इस दौरान पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी। उसकी बड़ी मां बगल के कमरे में सोई हुई थी। अचानक आरोपी राहुल पीड़िता के कमरे में आया। पीड़िता के मना करने के बाद भी जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि सुबह जब वह अपनी बड़ी मां को वारदात की जानकारी दी, तो उसने कहा कि किसी मत बताना, तुम्हारी इससे शादी करा दूंगी। इसके बाद आरोपी युवक बार-बार घर आता रहा। नाबालिग को धमकाकर रेप करता रहा। पीड़िता की बड़ी मां आरोपी का समर्थन करती रही।पीड़िता ने बताया कि आरोपी की हरकतों से वह परेशान थी। इसी बीच वो घूमने के बहाने अपने मौसी के घर पहुंची और आपबीती बताई। उसने बताया कि राहुल नाम का लड़का उससे लगातार रेप कर रहा है…।बड़ी मां भी साथ देती है, यह सुनकर वह दंग रह गई।
इसके बाद नाबालिग की मौसी ने नाबालिगके साथ जाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस से बताया कि उसकी 15 साल की भांजी 7 अप्रैल को उसके घर आई थी और गुमसुम थी। जब उसने भांजी से पूछताछ की तो उसने रेप की वारदात के बारे में जानकारी दी। पीड़िता की मौसी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ गौतम सिंह (27) और पीड़िता की बड़ी मां (50) को गिरफ्तार किया। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

