Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

दुर्ग में बच्ची से रेप-मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता के मुताबिक उसका भाई ऐसा कर ही नहीं सकता। बचपन से उसके लिए सबकुछ किया है। परिजन का शक कार मालिक पर है, जिस गाड़ी से बच्ची का शव मिला था। पुलिस पर उसे बचाने का आरोप है। वहीं इस घटना के बाद आक्रोश इतना है कि, पड़ोसी महिला कहती है, कि मेरे हाथ में रिवॉल्वर दे दो मैं मर्डर कर दूंगी। चाहे मुझे फांसी हो जाए।
दुर्ग रेप-मर्डर केस…पिता बोले- भाई ऐसा नहीं कर सकता
मुंबई के 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा चंद घंटों में भारत में होगा. देश की आर्थिक राजधानी को आतंक के बारूद से थर्रा देने वाले इस आतंकी को अमेरिका से लाया जा रहा है. जांच एजेंसी एनआईए और खुफिया एजेंसी रॉ की एक जॉइंट टीम तहव्वुर राणा को लेकर स्पेशल फ्लाइट से रवाना हो चुकी है गुरुवार दोपहर बाद उसको लेकर दिल्ली पहुंचने की पूरी संभावना है. भारत आने से पहले उसने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की थी.

चंद घंटों बाद भारत में होगा तहव्वुर राणा.

छत्तीसगढ़ में जंगली जानवरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। मरवाही में एक दिन में 2 भालू सड़क पर दौड़ते हुए देखे गए। मरवाही वन मंडल क्षेत्र के तीन गावों में भालु घुस गए।  वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें जंगल की ओर खदेड़ा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। कोरबा जिले के तीन गांव में एक दंतैल हाथी ने उत्पात मचाया है।
मरवाही के गांव में घुसे 2 भालू.

भारतमाला प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण और मुआवजे में घोटाले की जांच EOW करेगी। छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में भू-अर्जन की प्रक्रिया में अनियमितताएं पाए जाने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है।राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने सभी संभाग कमिश्नर को लेटर लिखा है। 15 दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

भारतमाला प्रोजेक्ट..11 जिलों में भ्रष्टाचार की जांच करेगी EOW
जांजगीर-चांपा जिले में बिजली कंपनी की महिला कर्मचारी से बदसलूकी और धमकी दी गई। ग्राम पिसौद में विद्युत वितरण कंपनी मड़वा की कनिष्ठ यंत्री ज्योति कंवर बकाया बिजली बिल वसूली के लिए पहुंची थी। इस दौरान एक उपभोक्ता ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की भी की।
बिजली-बिल वसूली करने गई महिला इंजीनियर को दी गालियां

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक जवान घायल हो गया है। जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उसका बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान प्रेशर IED पर पैर आने से धमाका हुआ है।

बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान जख्मी

रायपुर में बुधवार को वार्ड क्रमांक-22 पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड की महिलाएं पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतर गईं। सड़क पर चक्काजाम कर दिया। महिलाओं ने बताया कि, पिछले एक सप्ताह से डुमरतालाब के इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है।इसकी लगातार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी और पार्षद नजर अंदाज कर रहे हैं।

पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

मध्यप्रदेश के अनूपपुर में बस और ऑटो के बीच हुई टक्कर में ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 4 लोग गंभीर घायल हैं। राजेंद्र ग्राम मार्ग पर हुए इस हादसे में  ऑटो सवार सभी लोग बड़हर गांव के रहने वाले थे और अनूपपुर मंडी में अनाज बेचने जा रहे थे।हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

बस ने ऑटो को टक्कर मारी, 3 की मौत:4 गंभीर घायल
राष्ट्रीय स्तर में  छत्तीसगढ़ राज्य को एक और सम्मान मिला है। इस बार छत्तीसगढ़ को आधार सेवाओं को लेकर सम्मानित किया गया है। राज्य में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बायोमैट्रिक आधार अपडेट की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान  नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित आधार संवाद कार्यक्रम में दिया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा सम्मान,
कर्नाटक में रायचूर की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने जिले में एक परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या  के लिए तीन लोगों को मृत्युदंड और नौ अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। झूठी शान की खातिर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। ये हत्याएं 11 जुलाई, 2020 को सिंधनूर कस्बे में हुईं। जहां मुनीश के परिवार के पांच सदस्यों- उसके माता-पिता, भाई-बहनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
झूठी शान की खातिर 5 लोगों की हत्या में 3 दोषियों को मृत्युदंड, 9 को उम्रकैद

आज से 10 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि हर बेटी न सिर्फ जीवित .बल्कि फले-फूले. ये अभियान उस हरियाणा राज्य में शुरू किया गया था, जहां लड़की को जन्म देना अभिशाप माना जाता था. 10 साल बाद भी .हरियाणा में बेटियों को बचाने के इस अभियान पर अवैध क्लीनिक चलाकर कन्या भ्रूण हत्या करवाने वाले लोग हावी है ..

हरियाणा में 2 लाख में ‘बेटी मिटाओ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments