Homeछत्तीसगढ़पुलिस चेकिंग :कबीरधाम जिले में एक कार से 3 करोड़ की ज्वेलरी...

पुलिस चेकिंग :कबीरधाम जिले में एक कार से 3 करोड़ की ज्वेलरी और 8 लाख कैश मिले

कबीरधाम

कबीरधाम जिले में एक कार से 3 करोड़ की ज्वेलरी और 8 लाख कैश मिला है। बुधवार रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रुकवाकर जांच की तो उसमें 2 लोग सवार थे और गाड़ी के पीछे बड़ी मात्रा में गोल्ड और कैश रखे हुए थे। वैध दस्तावेज नहीं होने से पुलिस ने सभी सामान सहित कैश जब्त कर लिया है।वहीं कार में मौजूद 2 संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों रायपुर के रहने वाले हैं।

कबीरधाम  के DSP कृष्ण कुमार चंद्राकर के मुताबिक, सूचना मिली थी की रायपुर से कवर्धा की ओर आ रही एक सफेद रंग की कार में करोड़ों का सोना और कैश रखा हुआ है, पुलिस की टीम ने रायपुर-जबलपुर बायपास में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। संदिग्ध दोनों व्यक्ति यह ज्वेलरी कवर्धा के सराफा दुकान में बेचने के लिए लाए थे । हालांकि, सेल्समैन अब तक सोने का ओरिजिनल बिल और GST बिल पुलिस के सामने पेश नहीं कर पाया है। पुलिस इस मामले में दोनों संदिग्ध को हिरासत में लिया और कोतवाली थाना लाकर पूछताछ  कर रही है ।

साथ ही पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए धारा 106 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर किया है । इसके अलावा पुलिस इस मामले की सूचना आयकर विभाग और राज्य कर (GST) को भी दे दी  है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह मामला अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेन-देन से तो नहींजुड़ा है।

 इतनी भारी मात्रा में गोल्ड और ज्वेलरी कार ले जाना ऐसे जोखिम भरा काम है ..SP धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में,पुलिस द्वारा की गई इस पूरी कार्रवाई,में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के सराहनीय योगदान रहा ..DSP कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि संदीप 2 से 4 किलो सोना नकदी और ज्वेलरी जप्त की गई है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments