Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

सुपरफास्ट; कम समय में छत्तीसगढ़ के साथ देश-की ज्यादा खबरें

रायपुर में खतरनाक सड़क हादसा हुआ है। एक्सीडेंट में स्कूटी सवार युवती का सिर धड़ से अलग हो गया है। स्कूटी तेज रफ्तार में थी, जिससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर के एंगल से टकरा गई। हादसे में 2 नाबालिग लड़कियां घायल हो गई हैं। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
रायपुर में स्कूटी सवार युवती का सिर-धड़ से अलग.
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ED के बाद अब EOW ने गिरफ्तार किया है। EOW ने लखमा से पूछताछ के लिए स्पेशल कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट की मांग की थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा को 7 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया है।
शराब घोटाला केस..जमानत पर सुनवाई से पहले लखमा अरेस्ट
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवती ने लड़के से VIDEO कॉल पर बात करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवती को एक युवक घर के पास बाइक से छोड़कर गया था, तभी से युवती डिप्रेशन में थी। मामला CSEB चौकी के 15 ब्लॉक क्षेत्र का है।युवती बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
VIDEO कॉल पर​​​​​​​ बातकर फंदे पर झूली युवती

गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। रायपुर के रावांभांठा स्थित सुदर्शन आश्रम में बुधवार को चर्चा करते निश्चलानंद ने कहा वक्फ बोर्ड, नक्सलवाद, धर्मांतरण और छत्तीसगढ़ में नई शराब दुकान खुलने से जुड़े सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।शराब दुकान खोलने पर उन्होंने कहा कि, नशा-सट्टा ना हो तो राजनेताओं की स्थिति दयनीय हो जाएगी।

निश्चलानंद बोले-नशा-सट्टा के बिना राजनेताओं की स्थिति दयनीय हो जाएगी

रायपुर में करीब 6 घंटे तक पंडरी थाना का घेराव करने वाले भीम आर्मी के मेंबरों पर एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने बिना अनुमति प्रदर्शन किया। जो अवैध है। इसके अलावा मानव अधिकार का हनन किए जाने का आरोप लगाकर थाने का घेराव किए।

रायपुर में पंडरी थाने का घेराव, भीम आर्मी पर FIR

छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की तारीख बढ़ा दी गई है। अब पब्लिक 30 अप्रैल तब बिना किसी सर चार्ज के संपत्ति कर जमा कर पाएंगे। नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव आनंद कुमार पटेल ने आदेश जारी किया है।आदेश में कहा है कि, 2024- 25 में लोकसभा चुनाव के दौरान परिसीमन और मतदाता सूची के कार्य में नगर निगम और नगर पालिका के कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई गई थी।

छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने 30 दिन की छूट

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुई महिला सरपंच की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है। हत्या का आरोपी मृतक प्रभावती सिदार का जेठ ही निकला। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अंधविश्वास और घरूलू ईर्ष्या के कारण यह हत्या की है। ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार काफी समय से परेशान था। वह इन परेशानियों का कारण अपने छोटे भाई की पत्नी को मानता था।

‘उसके कारण मेरे घर में परेशानियां थीं’, महिला सरपंच के हत्याकांड का खुलासा,
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर संघर्ष विराम की मांग की है। नक्सलियों ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकार नक्सल ऑपरेशन बंद करने का ऐलान करती है तो वो हथियार छोड़कर शांतिवार्ता के लिये तैयार हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल समस्या के समाधान को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। सरकार किसी भी प्रकार की सार्थक वार्ता के लिए तैयार है पर इसके लिए कोई शर्त स्वीकार नहीं है।
गृहमंत्री विजय शर्मा की नक्सलियों को दो टूक
छत्तीसगढ़ ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश ने कुल 16,390 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रह कर देशभर में सबसे अधिक 18 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की है।अब जीएसटी राजस्व वृद्धि मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश में पहले नंबर पर है। वही महाराष्ट्र 16% और तमिलनाडु 15% की वृद्धि दर के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
छग की बड़ी उपलब्धि: जीएसटी राजस्व वृद्धि में पूरे देश में नंबर वन
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments