धमतरी -छत्तीसगढ़ के धमतरी मैं पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है ,जबकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है, इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया ,,उनकी मांग है कि हत्यारो पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस मृतक को ठगी के मामले में दुर्ग से 29 मार्च को गिरफ्तार कर ले आई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी को 31 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। मामला अर्जुनी थाने का है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के भंवरमारा का रहने वाले दुर्गेश कठोलिया ने कि धान की सीजन में 40 50 किसानों से ऊंचे कीमत पर 7 करोड़ रुपयो से भी अधिक का धान खरीद कर सभी को चेक दिया था लेकिन जब किसान चेक लेकर बैंक पहुंचे तो बाउंस होने लगे। उधर चेक देने के बाद दुर्गेश ने जिन किसानों से धान खरीदा था उनके सामने नहीं आ रहा था। चेक बाउंस होने के बाद कुछ किसानों ने धमतरी जिले के अर्जुनी थाना में मृतक दुर्गेश के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद से पुलिस दुर्गेश की तलाश कर रही थी। इसी बीच 29 मार्च को पुलिस को जानकारी मिली कि दुर्गेश पत्नी व बच्चों के साथ डी मार्ट से सामान खरीदी कर रहा है तो सिविल ड्रेस में पुलिस पहुंच गई और दुर्गेश को मारते हुए थाना ले गई।

दुर्गेश की पत्नी ने बताया कि जिस समय पुलिस उसे पकड़ ले गई उस समय रात के 10 बज रहे थे। जब उन्होंने पुलिस से पूछा कि उसके पति को कहां ले जा रहे हैं तो पुलिस वालों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया बाद में राजनांदगांव थाने से रात 12:15 बजे घर वालों को जानकारी दी गई की दुर्गेश को राजनांदगांव पुलिस थाने में रखा गया है। परिजन जब थाने पहुंचे तो दुर्गेश की पुलिस पिटाई कर रही थी और जब उनसे मुलाकात की तो दुर्गेश पुलिस की मार से लाल हो चुका था। बाद में राजनांदगांव से अर्जुनी पुलिस दुर्गेश को साथ लेकर रवाना हो गई।
पुलिस ने दो दिनों तक आरोपी को हिरासत में रखा। हालांकि पुलिस दुर्गेश को 31 मार्च को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दुर्गेश को न्यायालय से रिमांड पर थाने लाया गया था. इस दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई पुलिस तुरंत उसे रात अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर जब मृतक दुर्गेश के परिजनों को जानकारी हुई तो वे सीधे अस्पताल पहुंच गए। और पुलिस के विरुद्ध में जमकर प्रदर्शन किया। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे को दुर्ग से गिरफ्तार कर लाया गया था, घर पहुंचते ही पुलिस और किसानों ने घर में रखे कागजात को तहस-नहस कर दिया बेटे को लोहे की चैन से बेदर्दी से मारा गया। उसका बेटा पानी पी रहा था तब पुलिस ने पानी को फेंक दिया मृतक दुर्गेश काटोलिया की पत्नी दुर्गा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति को बेरहमी से पुलिस ने मारा है ,हत्यारे पुलिस को सजा मिलनी चाहिए।